कटनी – अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल की बड़वारा विधानसभा तथा खजुराहो संसदीय क्षेत्र की विधानसभा विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं बहोरीबंद में मतदान उपरांत कृषि उपज मंडी प्रांगण कटनी के स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई है। ईव्हीएम एवं व्हीव्ही पीएटी मशीनों की सुरक्षा एवं निगरानी हेतु 03 जून तक कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी चार पालियों मे लगाई गई है।
समस्त कानूनी व्यवस्था के प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी को नियुक्त किया जाकर प्रतिदिन की भ्रमण की रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते द्वारा जारी आदेशानुसार प्रथम सप्ताह 27 अप्रैल से 9 मई तक प्रथम पाली मे प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नायब तहसीलदार बड़वारा सुश्री अनुराधा सिंह एवं नायब तहसीलदार पहाडी अतुलेश सिंह, द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक नायब तहसीलदार सिलौंडी दिनेश कुमार असाटी एवं सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख रामटेक हर्षवर्धन को दायित्व सौंपा गया है। तृतीय पाली में सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार बड़वारा इसरार खान तथा नायब तहसीलदार कन्हवारा शिवभूषण सिंह तथा चतुर्थ पाली में रात्रि 12 बजे से प्रातः 6 बजे तक तहसीलदार ढीमरखेड़ा आशीष अग्रवाल तथा नायब तहसीलदार बरही मनोज कुमार नामदेव को कंट्रोल रूम की सुरक्षा एवं निगरानी का दयित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार 10 मई से 22 मई तक स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु प्रथम पाली का दायित्व तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्ला, एवं तहसीलदार बरही नितिन पटेल, द्वितीय पाली हेतु नायब तहसीलदार उमरियापान अजय मिश्रा एवं सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख चन्द्रभान सिंह, तृतीय पाली हेतु नायब तहसीलदार मुड़वारा -2 आकाशदीप नामदेव एव ंनायब तहसीलदार बिलहरी आशीष कुमार चतुर्वेदी तथा चतुर्थ पाली हेतु नायब तहसीलदार बरही नरेन्द्र खरे एव ंनायब तहसीलदार बड़ागांव खगेश भलावी को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह 23 मई से 3 जून तक स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु प्रथम पाली में तहसीलदार नजूल नेहा जैन एवं तहसीलदार स्लीमनाबाद सारिका रावत, द्वितीय पाली में नायब तहसीलदार सिनगौडी पी.के.वर्मा एवं नायब तहसीलदार बाकल आदित्य प्रकाश द्विवेदी, तृतीय पाली में तहसीलदार बड़वारा संदीप सिंह एवं सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख ओम बाबू बघेल तथा अंतिम चतुर्थ पाली मे तहसीलदार बहोरीबंद गौरव पांडे तथा तहसीलदार ग्रामीण कटनी अजीत तिवारी की डयूटी लगाई जाकर रिजर्व दल में तहसीलदार कटनी बी.के.मिश्रा तथा तहसीलदार रीठी आकांक्षा चौरसिया को दायित्व सौपा गया है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने संबंधित कार्यपालिक दण्ड अधिकारियों को ईव्ही मैनुअल सुरक्षा एवं अनुरक्षण व्यवस्था पोल्ड ईव्हीएम स्ट्रांग रूम तथा प्रोटोकॉल ऑफ पोल्ड ईव्हीएम में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन के भ्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये


