• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

मतदान कर सभी नागरिक लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें – कलेक्टर सुश्री बाफना

by Manish Gautam Chiefeditor
April 29, 2024
in शाजापुर
0
मतदान कर सभी नागरिक लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें – कलेक्टर सुश्री बाफना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जयसवाल
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज शासकीय सेवकों ने रैली निकाली
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्‍य रखते हुए नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें जागरूक करने के लिए आज जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों आदि ने रैली निकाली।

रैली का समापन नगर के आजाद चौक पर हुआ। यहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत भी उपस्थित थे। यहां कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिक मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो या मौसम प्रतिकूल हो मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। उन्हें आजादी के साथ ही मतदान करने का अधिकार मिला है। जबकि कई अन्य देशों में बहुत बाद में वहां के नागरिकों को मताधिकार प्राप्त हुए हैं। मतदाता मतदान दिवस पर बाहर निकलें और अपने आसपास के रहने वालों को भी मतदान के लिए जागरूक करें और स्वयं भी मतदान करें और उनसे भी करवाएं। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने उपस्थित सभी शासकीय सेवकों एवं आमजनों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर एवं सुश्री नेहा गंगारे तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

इसके पूर्व पीडब्ल्यूडी आईकॉन शिक्षक श्री सिद्धनाथ वर्मा ने भी संबोधित करते हुए सभी लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने बताया कि जबसे वे 18 वर्ष के हुए हैं, कोई भी ऐसा चुनाव नहीं हुआ, जिसमें मतदान नहीं किया। उपस्थित सभी जनों के प्रति डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रें ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री महेन्द्र मोहन सोनी ने किया।
—–
रैली का आयोजन
—–
मतदाता जागरूकता के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान से रैली निकाली गई, जिसे जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टेण्ड होते हुए नई सड़क से आजाद चौक पहुंची। उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में सभी शासकीय सेवकों ने मतदाता जागरूकता के लिए घेरा बनाकर आकृति भी बनाई गई थी। रैली में शामिल सभी शासकीय सेवकों को महिला एवं बाल विकास विभाग ने मतदाता जागरूकता से संबंधित हाथ से बनाए हुए बेज वितरित किये।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#Election2024
#shajapurelection2024
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर ने ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया  प्रथम बार वोट करने वाले एवं 80 प्लस आयु के मतदाताओं का पुष्प माला भेंटकर स्वागत किया

कलेक्टर ने ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया प्रथम बार वोट करने वाले एवं 80 प्लस आयु के मतदाताओं का पुष्प माला भेंटकर स्वागत किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d