• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी जिले में अब खुले बोरवेल की निगरानी मोबाइल ऐप से होगी* *बोरवेल खनन एजेंसियों और ठेकेदारों को ई-सर्विस पोर्टल पर भी कराना होगा पंजीयन* *कलेक्टर श्री प्रसाद ने पी एच ई विभाग को दिए जरूरी निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 28, 2024
in कटनी
0
*कटनी जिले में अब खुले बोरवेल की निगरानी मोबाइल ऐप से होगी*  *बोरवेल खनन एजेंसियों और ठेकेदारों को ई-सर्विस पोर्टल पर भी कराना होगा पंजीयन*  *कलेक्टर श्री प्रसाद ने पी एच ई विभाग को दिए जरूरी निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में खुले, असफल और असुरक्षित बोरवेलों और नलकूपों को बंद करने की कार्यवाही अभियान स्वरूप में सतत् जारी है।खुले बोरवेल में छोटे बच्चों के गिरने की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन संजीदा है। इसलिये अब कटनी जिले में नलकूप खनन करने वाली एजेंसियों और ठेकेदारों को मप्र ई-सर्विस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। इसके लिए मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के माध्यम से परख मोबाइल एप भी तैयार कराया गया है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने मप्र ई-सर्विस पोर्टल पर बोरवेल खनन करने वाली एजेंसियों और ठेकेदारों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का दायित्व कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सौंपा है। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर बोरवेल एजेंसी पंजीकरण के लिए उपयोगकर्ता पुस्तिका भी तैयार कराई गई है।

 

बोरवेल खनन के लिए स्थान और समय की भी सूचना पोर्टल और एप में देनी होगी।बोरवेल के सफल या असफल होने की सूचना देने के साथ असफल होने पर सुरक्षित रूप से बंद करने की फोटो भी अपलोड करनी होगी। लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के एस डामोर ने बताया कि बोरवेल कराने वाले व्यक्ति या संस्था को इसके सफल या असफल होने पर अक्षांश एवं देशांतर सहित फोटो के साथ जानकारी मोबाइल एप पर दर्ज करनी होगी।

बोरवेल यदि असफल हो जाता है या किसी कारण से उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है तो उसे रेत,मिट्टी,गिट्टी आदि से जमीन स्तर पर भरकर बंद कर कांक्रीट का ब्लाक बनाकर सुरक्षित करना होगा।

 

*ऐप पर मिलेगी सारी जानकारी*
असुरक्षित खुले नलकूप की शिकायत भी मोबाइल ऐप या सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से की जा सकेगी। ऐसी शिकायत पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय नगरीय निकाय द्वारा संज्ञान लेकर ऐसे असुरक्षित नलकूपों पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय करवाए जाएंगे।

 

एप के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध निजी एवं शासकीय, खुले एवं बंद नलकूपों की जानकारी भी संग्रहित की जाएगी। एप के उपयोग के संबंध में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्दी ही प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

*लागू है प्रतिबंधात्मक आदेश*

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बीते साल 12 दिसंबर को जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र मे खुले हुए बोर और ट्यूबवैल को तत्काल ढ़ककर बंद करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था। साथ ही 2 अप्रैल 2023 को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मानव जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से सूखे कुॅये, बावड़ी और खुले बोर को बंद करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा उपयुक्त कानूनी प्रावधानों की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक और दाण्डिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई थी।

 

*रहें सावधान और सतर्क*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रायः नागरिकों एवं संबंधित संस्था द्वारा असफल बोरिंग और ट्यूबवैल को खुला छोड दिया जाता है। ऐसे बोर पर नजर रखें इन्हें बंद करायें। इस मामले मे सावधानी और सर्तकता बरतें। आये दिन अन्य किसी जिले से मासूम बच्चों के बोर मे गिरने की खबरें मिलती रहती है। इसलिए जनहित और सुरक्षा के मद्देनजर सावधान और सतर्क रहें।

*जिले भर मे हुआ था सर्वे*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बीते साल की अप्रैल माह में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से खुले बोरवेल और अनुपयोगी कुंओं का सर्वे कराया था और उन्हे बंद कराने निर्देशित किया था।

*800 खुले बोरवेल किये गए बंद*

बीते साल के दिसंबर माह मे कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी एस.डी.एम से खुले बोरवेलों को बंद करानें की गई कार्यवाही की जानकारी तलब की थी। जिसमें करीब 800 खुले बोरवेलों की कैपिंग कर बंद करने की कार्यवाही की गई यह कार्य सतत रूप से जारी है। साथ ही कलेक्टर जल जीवन मिशन सहित समय-समय पर समय सीमा की बैठकों में भी अधिकारियों को निरंतर सचेत करते रहे कि नये खुदे बोरवेल जो असफल हो जाते है उनको बंद करने की कार्यवाही निरंतर जारी रखें और इनकी सतत निगरानी रखें। कलेक्टर समय-समय पर बोरवेल खनन से जुड़ी पूरी जानकारी संधारित करने और अनुपयोगी एवं खुले बोरवेल को सुरक्षित रूप से बंद कराने के निर्देश देते रहे है। इसके साथ ही कलेक्टर ने काफी अर्से से उपयोग में नहीं लाये जा रहे कई कुंओं को भी बंद करवाया था।

*इन नंबरों पर दें सूचना*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि जिले के हर बच्चे की जिंदगी अनमोल है ऐसे मे यदि आपको जिले मे कहीं भी खुला बोरवेल एवं नलकूप दिखता है तो इसकी सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबरों 07622-220071 और 07622-220072 पर अवश्य दें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*ललपुर जल शोधन संयंत्र से 30 अप्रैल को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी*

*ललपुर जल शोधन संयंत्र से 30 अप्रैल को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d