• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,* *प्राप्त अंकों की मैरिट सूची एवं ऑनलाइन साक्षात्कार से होगा एडमिशन : कुलपति प्रो. सुरेश,* *एमपी ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं विद्यार्थी,*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 27, 2024
in भोपाल
0
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,*  *प्राप्त अंकों की मैरिट सूची एवं ऑनलाइन साक्षात्कार से होगा एडमिशन : कुलपति प्रो. सुरेश,*  *एमपी ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं विद्यार्थी,*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भोपाल : पत्रकारिता, जनसंचार, मीडिया, प्रबंधन, कम्प्यूटर, सिनेमा, विज्ञापन एवं जनसंपर्क में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है । माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. जी. सुरेश ने बताया कि विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर माखनपुरम के विभिन्न विभागों एवं रीवा, खंडवा, दतिया परिसर में प्राप्त अंकों की तैयार मैरिट सूची एवं ऑनलाइन साक्षात्कार के आधार पर होगा । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पहली बार स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी-यूजी में शामिल हुआ है । प्रो. सुरेश ने कहा कि विश्वविद्यालय का पचास एकड़ का हराभरा आवासीय परिसर है, जहां एमपी ऑनलाइन के माध्यम से फार्म भरकर विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी युवा मीडिया, जनसंचार, कम्प्यूटर, सिनेमा आदि क्षेत्रों में रुचि रखते हैं, एवं जिनमें कुछ खास करने एवं आगे बढ़ने की ललक है वे 31 मई है तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश निदेशक श्री शलभ श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम में 12 वीं के प्राप्त अंक का 70 प्रतिशत एवं साक्षात्कार का 30 प्रतिशत वैटेज दिया जाएगा । इसी तरह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में भी स्नातक के प्राप्त अंक का 70 प्रतिशत एवं साक्षात्कार का 30 प्रतिशत वैटेज दिया जाएगा। भोपाल कैंपस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जिसमें पत्रकारिता, जनसंचार, विज्ञापन एवं जनसंपर्क,प्रसारण पत्रकारिता, डिजिटल जर्नलिज्म, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मीडिया रिसर्च, फिल्म प्रोडक्शन, न्यू मीडिया, मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट, एमसीए, एम.लिस में स्नातक परीक्षा में निर्धारित योग्यताधारी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं । वहीं बीबीए ई-कामर्स, बीएससी ग्राफिक्स एनिमेशन,बीटेक प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, बी.लिस पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में भी 12 वीं परीक्षा में निर्धारित योग्यताधारी विद्यार्थी फार्म भर सकते हैं ।
कुलपति प्रो. सुरेश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम तीन साल पहले से ही शुरु किए जा चुके हैं । जिनमें बीए एमसी, बीएजेसीडब्ल्यू, बीए एपीआर, बीए इंग्लिश जर्नलिज्म, बीएससी मीडिया शोध, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फिल्म एंड कम्युनिकेशन स्टडीज, मल्टी मीडिया, बीकॉम मैंनेजमेंट एवं बीसीए कम्प्यूटर एप्लीकेशन ऑनर्स शामिल हैं, इन पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं ।
कुलपति प्रो. सुरेश ने बताया विश्वविद्यालय के भोपाल स्थित माखनपुरम परिसर के साथ ही विवि. के स्वयं के तीन परिसर रीवा,खंडवा एवं दतिया में भी संचालित है । उन्होंने कहा कि रीवा परिसर में विद्यार्थी एमए जर्नलिस्म, एमए जनसंचार, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बीए एमसी ऑनर्स, बीएससी ईएम ऑनर्स, बीसीए कम्प्यूटर एप्लीकेशन ऑनर्स, पीजीडीआरजे ग्रामीण पत्रकारिता, पीजीडीसीए डीसीए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा खंडवा परिसर में एमए पत्रकारिता, बीए एमसी ऑनर्स, पीजीडीसीए, डीसीए पाठ्यक्रम एवं दतिया परिसर से एमए जनसंचार, बीए जनसंचार,बीबीए ई-कामर्स, पीजीडीसीए एवं डीसीए पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं । कुलपकि प्रो. डॉ. केजी सुरेश ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्वयं का सामुदायिक रेडियो स्टेशन, रेडियो कर्मवीर है, जो भोपाल एवं आसपास के गांवों में बड़े चाव से सुना जा रहा है, इसके कार्यक्रमों के निर्माण एवं प्रोग्राम के संचालन में विद्यार्थियों का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग में एमसीयू दर्शन टीवी स्टुडियो भी है, जहां विद्यार्थी प्रायोगिक रुप से एंकरिंग, न्यूज रीडिंग, प्रोग्राम, इंटरव्यू आदि का अभ्यास करते हैं । जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अरुण खोबरे ने बताया विद्यार्थियों के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बालक छात्रावास एवं मां नर्मदा बालिका छात्रावास की सुविधा भी परिसर में ही उपलब्ध है, जिसमें अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त जिम भी है । अधिक जानकारी के लिए पत्रकारिता विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट mcu.ac.in को देखा जा सकता है ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कटनी की तर्ज पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में लगेंगे पुस्तक मेले*  *स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश*

*कटनी की तर्ज पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में लगेंगे पुस्तक मेले* *स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d