• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

लोकसभा चुनाव :- स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी तय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट करेंगे 24 घण्टे निगरानी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 21, 2024
in जबलपुर
0
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्‍सेना नें पीठासीन अधिकारी श्री मयंक मकरंद वर्मा वरिष्ठ अनुसंधान सहायक, राज्य वन अनुसंधान संस्थान  तत्काल प्रभाव से निलंबित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने लोकसभा चुनाव के लिये शुक्रवार 19 अप्रैल को हुये मतदान में इस्तेमाल की गई ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बनाये गये स्ट्रांगरूम का प्रतिदिन दो बार निरीक्षण करने जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई है।
रोस्टर के मुताबिक सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को उनके लिये तय किये गये दिन को सुबह 10 बजे एवं शाम 5 बजे स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करना होगा एवं निर्धारित प्रारूप में जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट देनी होगी । सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को स्ट्रांगरूम के अपने निरीक्षण के समय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के मौके पर मौजूद अभिकर्ता को भी स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करवाने का दायित्व सौंपा गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सक्सेना द्वारा तय किये गये रोस्टर के अनुसार जबलपुर पूर्व विधानसभा की सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती शिवाली सिंह को प्रत्येक सोमवार को, जबलपुर केंट के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रघुवीर सिंह मरावी को प्रत्येक मंगलवार को, जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंकज मिश्रा को प्रत्येक बुधवार को, पनागर विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर को प्रत्येक गुरुवार को, बरगी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी पीयूष दुबे को प्रत्येक शुक्रवार को, पाटन विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मानवेन्द्र सिंह को प्रत्येक शनिवार को तथा सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रूपेश सिंघई को प्रत्येक रविवार को स्ट्रांगरूम का सुबह 10 बजे और शाम 5 बजे निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुलदीप पाराशर को रिजर्व में रखा गया है । अपरिहार्य कारण वश यदि कोई सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियत दिन निरीक्षण हेतु नियत दिन उपलब्ध नही हो पाता है तो उनके स्थान पर श्री पाराशर स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगे।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट करेंगे 24 घण्टे स्ट्रांगरूम की निगरानी :-
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को रोस्टरवार स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने का दायित्व देने के साथ-साथ कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की भी रोस्टरवार स्ट्रांगरूम की निगरानी रखने ड्यूटी लगाई है । श्री सक्‍सेना द्वारा स्ट्रांगरूम की चौबीस घंटे निगरानी करने सप्ताह के प्रत्येक दिन तीन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं । ये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अलग-अलग पालियों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक तथा रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक स्ट्रांगरूम पर तैनात रहेंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मतदान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर उवेश अंसारी के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज.

मतदान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर उवेश अंसारी के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.