• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद को उपार्जन केन्द्र कांटी अमाडी मे निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर सहायक आयुक्त सहित चार कर्मियों को नोटिस जारी तीन दिवस के भीतर जवाब देने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
April 17, 2024
in कटनी
0
खनिज गौंण गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर दो वाहनों से जमा कराया गया 52 हजार से अधिक का प्रशमन शुल्क
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (17 अप्रैल) – बड़वारा तहसील के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख समिति अमाडी केन्द्र क्रमांक 1 मझगवां के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद को उपार्जन केन्द्र मे मिली कमियों  के लिए सहायक आयुक्त सहकारिता, खरीदी केन्द्र प्रभारी, हल्का पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी को तीन दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए है।

सहायक आयुक्त को नोटिस

            कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा सहायक आयुक्त सहकारिता राज यशवर्धन कुरील को जारी नोटिस मे कहा गया है कि उपार्जन केंद्र पर भौतिक संसाधन छन्ना, पंखा, क्लीनिंग मशीन, ग्रेडिंग मशीन और तिरपाल आदि की व्यवस्था करानें तथा उपार्जन केन्द्रों पर संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन 12 अप्रैल को गेहूं उपार्जन केन्द्र प्राथमिक कृषि साख समिति अमाडी के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में पंखा, छन्ना, ग्रेडर आदि की व्यवस्था नहीं पाई गई। जबकि जिला उपार्जन समिति की बैठक मे श्री कुरील द्वारा उपार्जन केन्द्रों मे आवश्यक व्यवस्थांए होने की जानकारी दी गई थी। इससे स्पष्ट होता है कि सहायक आयुक्त द्वारा जिला उपार्जन समिति के समक्ष मिथ्या जानकारी दी गई।

जो अनुशासनहीनता का द्योतक है और सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत है। इस संबंध में सहायक आयुक्त कुरील से तीन दिवस मे स्पष्टीकरण का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिए है। अन्यथा की स्थिति में यह माना जायेगा कि अधिरोपित आरोप के बारे में आपको कुछ नहीं कहना और एक पक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

            प्राथमिक कृषि साख कांटी अमाडी केन्द्र क्रमांक 1 की खरीदी केन्द्र प्रभारी अनमोल दुबे, हल्का पटवारी एवं नोडल अधिकारी गेंहूॅ उपार्जन केन्द्र कांटी अमाडी भूपेन्द्र सिंह और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं नोडल अधिकारी गेंहूॅ उपार्जन केन्द्र नितिन गौड़ को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस मे केन्द्र में भौतिक संसाधन की व्यवस्था नहीं पाये जाने और निरीक्षण के दौरान हल्का पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री गौड की अनुपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा गया है। रबी विपणन मौसम 2024 – 25 मे समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन नीति की कंडिका का पालन आपके द्वारा नहीं किया गया है। और न ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया गया है जो अनुशासन हीनता की श्रेणी मे आता है। इन तीनों से भी तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत किया गया है।

तहसीलदार को निर्देश

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने बड़वारा तहसीलदार संदीप सिंह को निर्देशित किया है कि निरीक्षण के दौरान कांटी अमाडी उपार्जन केन्द्र में पंखा, छन्ना, ग्रेडर आदि की व्यवस्था निरीक्षण के दौरान नहीं पाई गई। नोडल अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। उपार्जन केन्द्र सुव्यवस्थित ढंग से संचालित नही ंपाया गया। इससे स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण में रूचि नहीं ली जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई। कलेक्टर ने तहसीलदार को ताकीद किया है कि सभी उपार्जन केन्द्रों की सतत निगरानी करें और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं नोडल अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*रोहनिया के मरवा हार में लगी भीषण आग* *बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच कर बने फायर फाइटर*

*रोहनिया के मरवा हार में लगी भीषण आग* *बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच कर बने फायर फाइटर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.