• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद पेयजल आपूर्ति की सतत समीक्षा कर दे रहे आवश्यक दिशा निर्देश जारी कंट्रोल रूम नंबर पर दर्ज सकते हैं पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा रोजाना लगभग 30 हैंडपंपों का सुधार कार्य

by Manish Gautam Chiefeditor
April 15, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद पेयजल आपूर्ति की सतत समीक्षा कर दे रहे आवश्यक दिशा निर्देश  जारी कंट्रोल रूम नंबर पर दर्ज सकते हैं पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा रोजाना लगभग 30 हैंडपंपों का सुधार कार्य
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा ग्रीष्म काल के दौरान नागरिकों को सुगम पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की सुनिश्चित करने के कार्य की सतत समीक्षा की जा रही है। ग्रामीण पेयजल व्यवस्था मुख्य रूप से हैंडपंपों पर आधारित होने के चलते कलेक्टर श्री प्रसाद ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है कि इनके सुधार और मरम्मत कार्य पर को मैदानी अमला प्राथमिकता दे तथा शिकायत मिलने पर यथासंभव बिगडे हैंडपंपों को 24 घंटे के अंदर सुधारने की कार्यवाही की जावे।

*हर दिन औसतन 30 हैंडपंप सुधारे जा रहे*

कार्यपालन यंत्री के.एस.डामोर ने जानकारी दी की पेयजल आपूर्ति के संबंध में हेल्पलाइन अथवा आम नागरिकों से शिकायत प्राप्त होने पर शिकायतों के तत्काल निराकरण कराने के प्रयास किये जा रहे है। हैंडपंप मैकेनिक, उपयंत्री, सहायक यंत्री के दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों सहित उपखण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों को भी संबंधित क्षेत्र के हैंडपंप मैकेनिक को भेजकर तत्काल दूसरे दिन सुधार कार्य करवा कर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस तरह रोजाना लगभग 30 पेयजल आपूर्ति की शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है।

*970 ग्रामों में स्थापित है 10 हजार 653 हैंडपंप*

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी 407 ग्राम पंचायतों के 970 ग्रामों में स्थापित कुल 10 हजार 653 हैंडपंपों की जांच के दौरान 357 हैंडपंप बंद पाए गए इनमें से 181 हैंडपंप असुधार योग्य है तथा 117 हैंडपंप जलस्तर नीचे चले जाने के कारण बंद है शेष 59 हैण्डपंपों का सुधार कार्य युद्ध स्तर से जारी है।

*अन्य योजनाओं से सुचारू पेयजल आपूर्ति के प्रयास*

कार्यपालन यंत्री श्री डामोर ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल आपूर्ति को दृष्टिगत रखते हुए जिले के ग्रामों में जल स्तर नीचे जाने के कारण बंद हैण्डपम्प जिनकी जल आवक क्षमता अच्छी होती है उनमें पूर्व वर्षों की भांति सिंगल फेस स्थापित कर पेयजल आपूर्ति के प्रयास किये जा रहे है।

जिले अंतर्गत ग्राम वासियों से घर पर नल योजना के माध्यम से पेयजल प्रदाय करने हेतु कुल 357 नलजल योजनाओं मे से 343 योजनाओं के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। शेष योजनाएं स्त्रोत असफल होने के कारण बंद है। इसी प्रकार 98 ग्रामों में जल निगम द्वारा निर्मित योजनाओं में से 66 में पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। उन्हें चालू करने हेतु विभाग द्वारा सर्वे कर लिया गया है एवं नवीन नलकूप खनन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है ताकि ग्रामीणों को पेयजल प्राप्त हो सके।

श्री डामोर ने बताया कि विभाग द्वारा सतत रूप से हैंडपंप का सुधार कार्य करवाया जा रहा है एवं ग्रामीण क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर पेयजल की व्यवस्था भी करवाई जा रही है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतों के लिये जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 07622- 225752 है। कार्यपालन यंत्री श्री के.एस.डामोर ने ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत होने पर कंट्रोल रूम के नंबर में सूचना देने की अपील की है।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बुजुर्ग महिला अपनी बहुओं से पैर पकड़कर, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन क्रूर निर्दयी बहुओं को उस पर दया नहीं आई देखे VIDEO दिल पसीज जाऐगां

बुजुर्ग महिला अपनी बहुओं से पैर पकड़कर, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन क्रूर निर्दयी बहुओं को उस पर दया नहीं आई देखे VIDEO दिल पसीज जाऐगां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d