• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा 30 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूँ राज्य शासन ने प्रदेश में हुई असामयिक बारिश से फसल प्रभावित होने के कारण किसानों से समर्थन मूल्य पर 30 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूँ खरीदने का निर्णय लिया

by Manish Gautam Chiefeditor
April 13, 2024
in जबलपुर
0
किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा 30 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूँ राज्य शासन ने प्रदेश में हुई असामयिक बारिश से फसल प्रभावित होने के कारण किसानों से समर्थन मूल्य पर 30 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूँ खरीदने का निर्णय लिया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस बारे में खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग एवं सरंक्षण विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं ।
श्री सक्सेना ने उपार्जन व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों तथा उपार्जन केंद्र एवं भंडारण केंद्र प्रभारियों को किसानों से 0 से 30 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूँ खरीदने के बारे में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है ।
कलेक्टर श्री सक्‍सेना ने बताया कि किसानों से बारिश से प्रभावित हुई गेहूँ की फसल 125 रुपये बोनस राशि सहित पूर्ण समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगी । किसानों से खरीदे गये 30 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूं के बोरों पर “Z” मार्का लगाकर पृथक से स्टेकिंग की जायेगी । इसके साथ ही उपार्जन केन्द्र के लॉगिन से चमक विहीन गेहूँ की मात्रा एवं प्रतिशत की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जायेगी तथा किसानवार चमक विहीन गेहूँ के प्रतिशत का रिकार्ड भी रखा जायेगा ।
श्री सक्सेना ने उपार्जन व्‍यवस्‍था से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उपार्जन केन्द्रों से एफएक्यू एवं चमकविहीन गेहूँ का पृथक-पृथक ट्रकों में परिवहन किया जाये तथा प्रत्येक ट्रक चालान पर चमकविहीन गेहूं का प्रतिशत अंकित किया जाये । किसी भी स्थिति में एक ट्रक में दोनों प्रकार के गेहूं का परिवहन नहीं कराने के निर्देश भी उन्होंने दिये हैं ।
कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन एजेंसी के गोदाम प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वह संग्रहण में चमक विहीन गेहूं की प्राप्ति होने पर किसानवार बोरों का परीक्षण करे एवं किसानवार चमक विहीन गेहूं के प्रतिशत का मैन्युअल एवं ऑनलाईन जारी किए जाने वाले स्वीकृति पत्रक में प्रविष्टि भी करे । उन्होंने निर्देश दिये कि उपार्जन संस्थाओं से प्राप्त चमक विहीन गेहूं के ट्रक चालानों में चमक विहीन का प्रतिशत नहीं होने पर अथवा भारत सरकार द्वारा चमक विहीन के स्वीकृत प्रतिशत से अधिक चमक विहीन गेहूँ पाए जाने पर ऐसे ट्रकों को भंडारण हेतु स्वीकार नहीं किया जाये तथा संबंधित उपार्जन केन्द्रों को उसे वापस कर दिया जाये।
श्री सक्सेना ने भंडारण एजेंसी के संग्रहण केन्द्र प्रभारी को संग्रहण हेतु प्राप्त एफएक्यू एवं चमक विहीन गेहूं का उपार्जन संस्थावार पृथक-पृथक स्टेक लगाने के तथा उपार्जित गेहूँ के स्टेक कार्ड में एफएक्यू अथवा चमकविहीन होने का पूर्ण विवरण अंकित करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि ट्रक चालान में उल्लेखित चमकविहीन प्रतिशत को भी दर्ज करना होगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़, 9  फर्जी पत्रकार पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार  हाईवे पर स्टिंग आपरेशन का भय दिखाकर आने-जाने वाले वाहनों  से करते थे वसूली,

फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़, 9  फर्जी पत्रकार पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार हाईवे पर स्टिंग आपरेशन का भय दिखाकर आने-जाने वाले वाहनों  से करते थे वसूली,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d