रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इस हेतु एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय में एक कार्यकम किया गया जिसमे महाविद्यालय छात्रों एवम एन ई एस के स्वयंसेवकों के द्वारा उनके गांव के आसपास के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा इस हेतु एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है । जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वास्थ्य एवं विकसित लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। सरकार निर्माण में मतदाताओं की मुख्य
भूमिका होती है। मतदाताओं की जागरूकता से लोकतंत्र का भविष्य निर्धारित होता है। प्रत्येक मतदाता को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए । लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं को बिना भय या पक्षपात के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।


