रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के नेतृत्व में आज 12 अप्रेल शुक्रवार को सेठानी घाट पर मतदान जागरूकता अभियान हेतु घाटों पर 5,100 दीपक लगाकर सत प्रतिशत मतदान करने हेतु श्रद्धालुओं सहित लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में बैनर,पोस्टर तकती एवं अनाउंसमेंट द्वारा अपने मत का प्रयोग करने एवं सत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जागरुकता अभियान में मुख्य रूप से सामान्य प्रेक्षक आईएएस प्रतीम बी यशवंत एवम पुलिस प्रेक्षक आईपीएस सन्तोष कुमार तुकाराम उपस्थित रहे । नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित महिला बाल विकास के अधिकारी ,कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी व स्व सहायता समूह की कार्यकर्ता उपस्थित रही। इस दौरान नपा कार्यालय अधीक्षक प्रशांत जैन ,गौरव वर्मा, दिव्या मिश्रा ,यश दुबे, सतीश यादव उपस्थित रहे।


