रिपोर्टर सुरेश सेन
*कैमोर* शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहार ईद एवं चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर किया गया विचार विमर्श थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने कहा कि सभी समुदाय के लोग प्रेम,सौहाद्र व एकता की मिसाल को कायम करते हुए मिलजुल कर ईद और नवरात्र पर्व को मनाए, उपस्थित सभी जनों ने अपने अपने सुझाव दिए सभी के सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं उचित निर्णय लिए गए।बैठक में हिंदू मुस्लिम दोनो समुदाय के जिम्मेदार जन एवं नगर के गणमान्यजनों एवं शांति समिति सदस्यों ने कहा कि ईद एवं नवरात्र के पर्व भाईचारे का पर्व है,पुलिस सभी जगह पेट्रोलिंग करे, अवैध शराब पर पाबंदी लगाए, साफ सफाई सहित
अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने बात कही गई। जिस पर थाना प्रभारी ने कहा कि लायसेंसी शराब दुकान के अलावा कैमोर नगर के अंदर कस्बे में कभी भी कहीं भी अवैध शराब नही बिकेगी तथा सभी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी ।बैठक में इस बार भी नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी एवं एवरेस्ट संस्था के जिम्मेदारों की अनुपस्थित रही। बैठक में सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ दोनो पर्वों में सहभागीता कर पर्वों को मनाने की बात थाना प्रभारी ने कही।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


