कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले में स्वीप गतिविधियां आयेजित की जा रही
कटनी – लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ानें हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले में स्वीप गतिविधियां आयेजित की जा रही है।
इसी कड़ी में जिला पंचायत के सी.ईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन मे शासकीय महाविद्यालय सिलोंडी में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए मेंहदी लगाकर मेरा वोट मेरा अधिकार तथा निष्पक्ष एवं निर्भीकता से मतदान करनें का संदेश दिया। प्रतियोगिता उपरांत छात्राओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान करने तथा इस हेतु अपनें अभिभावकों तथा आस- पडोस के लोगों को भी प्रेरित करनें की शपथ दिलाई गई।


