• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मतदान केन्द्रों की व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर  पटवारा गांव की साफ-सफाई के हुए मुरीद

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2024
in कटनी
0
मतदान केन्द्रों की व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर   पटवारा गांव की साफ-सफाई के हुए मुरीद
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद पटवारा गांव के भ्रमण के दौरान यहां की गलियों और नालियों की बेहतर साफ- सफाई को देखकर बेहद खुश हुए। गांव की स्वच्छता के लिए कलेक्टर ने ग्रामीणों की मुक्त कंठ से सराहना की।

कलेक्टर श्री प्रसाद जब ग्राम पटवारा के स्कूल मे बने मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए गांव की गलियों मे पैदल चले तो उन्हे पूरे गांव मे साफ- सफाई और स्वच्छता दिखी। उन्होंने जब ग्रामीणों से चर्चा की तो पता चला यहां 10 दूध डेयरी होने और लगभग हर घर मे पालतू पशु होने के बाद भी गांव की गलियां और नालियॉ पूरी तरह से व्यवस्थित और साफ- सुथरी है। कलेक्टर को गलियों मे घूमने के दौरान कहीं भी सड़कों में गोबर और गंदगी देखने को नहीं मिली। कलेक्टर श्री प्रसाद ने यहां साफ – सफाई देखकर गांव के लोगो की स्वच्छता के प्रति जागरूकता की सराहना की। यहां पटवारा के सरपंच संजीव कुमार पटेल ने कलेक्टर को बताया कि गांव को स्वच्छ रखने में ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिलता है।

करीब 280 घरों और 1514 की आबादी वाला पटवारा गांव खुले मे शौच से मुक्त है। ग्राम पंचायत भवन के पास बने नाडिप पिट में गांव का सूखा कचरा और गीला कचरा डाला जाता है। जो अंत मे कंपोस्ट बन जाता है। गांव में 8 शासकीय हेण्डपंप लगे है। इसके अलावा कई लोगों ने अपने घरों में निजी नलकूप लगवाये है।
जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित पटवारा गांव साफ-सफाई के मामले मे मिसाल बन गया है। कलेक्टर गांव की गली-गली घूमे, लेकिन उन्हे कही भी कूडा-कचरा, इधर – उधर बिखरा नहीं दिखा। सीमेन्टेड पक्की सडकें और पक्की बनी नालियां भी स्वच्छ दिखी ।

मूलतः पशुपालक गांव पटवारा मे 10 दूध डेयरियों के होने के साथ – साथ यहां करीब साढे़ 4 सौ पालतू पशु होने के बाजजूद गांव की सड़कों में कही भी गोबर नहीं दिखा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एसएसटी चैक पोस्ट पर 2 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त

एसएसटी चैक पोस्ट पर 2 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.