कटनी में पिपरौध के नाम पर स्वीकृत शराब दुकान देवरी कला में खोलने की तैयारी। विभागीय अधिकारियों की चुप्पी चर्चाओं में। पिछले कुछ दिनों से वन विभाग के नाके के पास शराब दुकान खोलने की तैयारियां चल रही है,बिना रॉयल्टी की मुरुम से फीलिंग की जा रही है।कलेक्टर कटनी एवं जिला आबकारी अधिकारी को इस ओर ध्यान देना चाहिए और बेकाबू हो गए शराब ठेकेदारों में से एक जो नियम विरुद्ध दुकान खोलने पर अमादा हैं उन्हें नींबू का
पालन करने की हिदायत देनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी इस दुकान में भारी दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि पहली बार नहीं हो रहा है जिले में ऐसा, इसके पूर्व में भी कई दुकानें अपने स्वीकृत कार्यक्षेत्र के बाहर संचालित होती रही हैं, पर पूर्व में यदि नियम विरुद्ध कार्य हुए हैं,तो क्या हमेशा होते रहेंगे। सम्बंधित मामले में कुछ लोगों ने कमिश्नर एवं अतिरिक्त कमिश्नर आबकारी के सामने भी मामला उठाया है।


