• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर ने इटारसी में स्वीप के शुभंकर ईट्रू का लोकार्पण किया, जय स्तंभ चौक में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई, कलेक्टर ने लोगों का आह्वान किया कि अपने परिवार,साथी, मित्र,पड़ोसी सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें

by Manish Gautam Chiefeditor
April 2, 2024
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर ने इटारसी में स्वीप के शुभंकर ईट्रू का लोकार्पण किया, जय स्तंभ चौक में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई, कलेक्टर ने लोगों का आह्वान किया कि अपने परिवार,साथी, मित्र,पड़ोसी सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने मंगलवार को इटारसी के जय स्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में स्वीप के शुभंकर ईट्रू का लोकार्पण किया। कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। और सभी का आह्वान किया कि वह अपने मित्र, भाई, पड़ोसी परिवार के साथ 26 अप्रैल को मतदान केंद्र अवश्य जाए और मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।

कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों आयोजित की जा रही है। इसके तहत बाइक रैली, साइकिल रैली, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक, हुमन चैन आदि के द्वारा लगातार मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी को संदेश दिया जा रहा है कि वह 26 अप्रैल को सब काम छोड़कर सबसे पहले मतदान कर एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। कलेक्टर ने कहा कि मतदान करना सभी मतदाताओं का अमूल्य अधिकार है, जो संविधान उन्हें प्रदान करता है। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में इटारसी में रेलवे, ऑर्डिनेंस, तवा कॉलोनी एवं न्यास कॉलोनी के मतदान केन्‍द्रो में बहुत ही कम मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि इटारसी अपने ऐतिहासिक एवं धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन अब आवश्यकता है कि इटारसी अत्यधिक संख्या में मतदान कर जिले में अग्रणी रहे। कलेक्टर ने कहां की लोकतंत्र को सही मायने में सशक्त करने के लिए सभी लोगों को अपनी सहभागिता निभाई होगी। कलेक्टर ने इटारसी के एसडीएम एवं उनकी टीम को इटारसी के शुभंकर के लिए बधाई दी।

इसके पूर्व कलेक्टर ने दीप प्रज्वलन कर शुभंकर एवं मतदाता शपथ के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इटारसी के एसडीएम टी प्रतिक राव ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया। जय स्तंभ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुजान सिंह रावत, प्रोफेसर कश्मीर सिंह, श्री प्रशांत जैन, एसडीओपी श्री महेंद्र सिंह चौहान, नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा आदि उपस्थित थे।

स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुजान सिंह रावत ने कहा कि इटारसी शहर की आर्थिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है, लेकिन जब हम मतदान की बात करते हैं तो हमें यह मालूम होता है कि इटारसी के लोग कम संख्या में मतदान करते हैं।
श्री रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इटारसी मतदान करने में पीछे था, उन्होंने कहा कि इसके दो से तीन कारण है, पहला इटारसी के युवा पढ़ाई एवं रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। दूसरा बहुत से मतदान केंद्र जहां आसपास दुकान हैं वहां काम करने वाले मजदूर को मतदान करने का अवसर नहीं मिल पाता है। तीसरा कारण यह है कि लोग पढ़े लिखे हैं उन्हें लगता है कि मतदान करने जाएंगे तो धूप लगेगी, इंतजार करना पड़ेगा। श्री रावत ने कहा कि वर्तमान में मतदान केंद्र में छाया पानी और बैठने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने आह्वान किया कि रेलवे एवं ऑर्डनेंस फैक्ट्री के अधिकारी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

इटारसी के एसडीएम टी प्रतिक राव ने कहां की इटारसी का एक शुभंकर बनाने का आईडिया कलेक्टर ने दिया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से शुभंकर बनाया गया । इटारसी की पहचान अपने इतिहास को लेकर है, अब शुभंकर ईट्रू को लेकर भी होगी।

श्री प्रशांत जैन ने कहा कि मतदान एक ऐसा पावर है कि हम अपनी एक वोट से सरकार का चुनाव कर सकते हैं। मनचाहा प्रतिनिधि चुन सकते हैं। प्रोफेसर कश्मीर सिंह उप्पल ने कहा कि आज प्रजातंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार मनाने हम एकत्रित हुए हैं। प्रजातंत्र में हमें मतदान करने का अधिकार दिया हुआ है तो हम सभी को अपने इस अधिकार का बढ़-चढ़कर उपयोग करना चाहिए। और इस बार इटारसी या सिद्ध कर देगी वह हर चीज में आगे है, तो मतदान करने में भी वह पीछे नहीं रहेगी।

इसके पूर्व कन्या महाविद्यालय इटारसी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया। एसडीओपी श्री महेंद्र सिंह चौहान ने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह सारे काम छोड़कर सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इटारसी अधिक से अधिक मतदान कर इस बार एक कीर्तिमान स्थापित करें।
कार्यक्रम में नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा ने आभार प्रदर्शन किया और आश्वासन दिया कि इस बार इटारसी के मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करके जिले में अपना अग्रणी स्थान बनाएंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर ने उपार्जित धान के भंडार की मैपिंग कार्य मे कोताही बरतने पर डी.एम. नान और डी.एम. वेयर हाउस को जारी किया नोटिस  तीन दिवस  के भीतर  जवाब देने किया निर्देशित

कलेक्टर ने उपार्जित धान के भंडार की मैपिंग कार्य मे कोताही बरतने पर डी.एम. नान और डी.एम. वेयर हाउस को जारी किया नोटिस तीन दिवस के भीतर जवाब देने किया निर्देशित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.