• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही गुडडू सेंगर के विरूद्ध बाउण्ड ओव्हर और बिहारी राजपूत पर हुई जिला बदर की कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
March 31, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  गुडडू सेंगर के विरूद्ध बाउण्ड ओव्हर और बिहारी राजपूत पर हुई जिला बदर की कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भय-रहित वातावरण में लोकसभा निर्वाचन 2024 को संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अवि प्रसाद ने जिले के एक आदतन अपराधी के विरुद्ध बाउंड ओवर और एक अन्य आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही कर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने का आदेश जारी किया हैं। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की है।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा थाना बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम गाताखेडा निवासी 45 वर्षीय गुड्डू उर्फ बसंत सेंगर पिता रधुवीर सिंह सेंगर के विरूद्ध बाउण्ड ओव्हर कर संबंधित थाना प्रभारियों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है।

गुड्डू वर्ष 1998 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। इसके विरुद्ध थानों मे महिला संबंधी, मारपीट एवं लोगों को डराने धमकाने, जानवरों को अनावश्यक परेशान करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध उपरांत विवेचना उपरांत न्यायालय में विचाराधीन है। गुड्डू के विरुद्ध समय- समय पर आपराधिक गतिविधियों मे अंकुश लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के बाद भी इसकी आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ।

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवि प्रसाद नेें गुड्डू उर्फ बसंत सेंगर को 3 माह की अवधि तक माह माह मे एक दिवस अपनी उपस्थिति बहोरीबंद थाने में दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

इसी प्रकार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवि प्रसाद ने म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा के तहत थाना माधव नगर कटनी अंतर्गत एम.आई.जी 449 मानसरोवर कॉलोनी निवासी करन बिहारी राजपूत पिता रूपनारायण रजपूत उम्र 34 वर्ष के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की है।

करन बिहारी राजपूत असामाजिक तत्व एवं आदतन अपराधी है इसके विरूद्ध मारपीट करने , जान से मारने की धमकी देने, अवैध वसूली करने संयुक्त रूप से अपराध घटित कर दहशत का वातावरण निर्मित करने जैसे अपराध पंजीबद्ध तथा न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लाने हेतु समय-समय प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के उपरांत भी इसके कृत्यों पर कोई सुधार नहीं होने तथा शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नें करन बिहारी राजपूत को 24 घंटे के भीतर जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना, उमरिया की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए बाहर चले जाने का आदेश दिया है।

इस अवधि में करन न्यायालय की अनुमति के बिना जिले में प्रवेश नही ंकर सकेगा। करन दाण्डिक न्यायालयीन प्रकरणों की नियत पेशी में उपस्थित हो सकेगा किंतु इसकी पूर्व लिखित सूचना पुलिस थाना में देनी होगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पिछले 23 वर्षो से लंबित रिट याचिकाओं में मजबूती से शासन का पक्ष पेश करने से निराकृत प्रकरणों की संख्या बढ़ी  548 याचिकाओं में जवाबदावा पेश  कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों की निरंतर व नियमित की जाती है समीक्षा  लंबित याचिकाओं में समय पर जवाबदावा पेश करने में एन.आई.सी के साफ्टवेयर के प्रयोग से मिली मदद  कलेक्टर श्री प्रसाद की सार्थक पहल से लंबित न्यायालयीन याचिकाओं में आई रिकार्ड कमी

पिछले 23 वर्षो से लंबित रिट याचिकाओं में मजबूती से शासन का पक्ष पेश करने से निराकृत प्रकरणों की संख्या बढ़ी 548 याचिकाओं में जवाबदावा पेश कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों की निरंतर व नियमित की जाती है समीक्षा लंबित याचिकाओं में समय पर जवाबदावा पेश करने में एन.आई.सी के साफ्टवेयर के प्रयोग से मिली मदद कलेक्टर श्री प्रसाद की सार्थक पहल से लंबित न्यायालयीन याचिकाओं में आई रिकार्ड कमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d