• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आईपीएल की हर गेंद पर लग रहे दाव, सटोरिए हर रोज कर रहे लाखों के बारे में नारे, गाड़ी के अंदर सट्टा खिलाते दो सटोरियों को माधव नगर पुलिस ने दबोचा, नगदी सहित लाखों का माल हुआ जप्त

by Manish Gautam Chiefeditor
March 30, 2024
in कटनी
0
आईपीएल की हर गेंद पर लग रहे दाव, सटोरिए हर रोज कर रहे लाखों के बारे में नारे, गाड़ी के अंदर सट्टा खिलाते दो सटोरियों को माधव नगर पुलिस ने दबोचा, नगदी सहित लाखों का माल हुआ जप्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर: हेमंत सिंह

कटनी। आईपीएल क्रिकेट मैच का सीजन प्रारंभ होते ही ऑनलाइन सट्टे का कारोबार अपने चरम पर पहुंच चुका है। शहर के प्रमुख सटोरियों के ठिकाने पर हर दिन लाखों के दाव लगाए जा रहे हैं। सटोरिए जहां लाखों रुपए के वारे न्यारे कर रहे हैं वहीं पुलिस ने अब तक सटोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। गत दिवस माधव नगर पुलिस

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240330-WA0103.mp4

ने दो सटोरियों को दबिश देकर 2 मोबाईल, 1 महिन्द्रा थार, नगदी 41 सौ रुपए सहित कुल 15 लाख 23 हजार 1 सौ रुपए का माल बरामद किया। माधव नगर पुलिस की कार्यवाही से क्रिकेट सटोरियों में हड़कंप तो मचा लेकिन दाव बाजी का खेल फिर भी जारी रहा।
कोतवाली और माधव नगर में सर्वाधिक ठिकाने
क्रिकेट सट्टे का व्यापार जिले में कोतवाली और माधव नगर थाना क्षेत्र से संचालित होता है। इन दोनों थाना क्षेत्रों में कुछ सटोरिए तो ऐसे भी हैं जो की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं और इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ है। पुलिस चाह कर भी इन सटोरियों के ठिकाने तक पहुंच नहीं पाती। कटनी जिले के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की गूंज पूरे देश में कई बार सुनाई दे चुकी है। क्रिकेट सट्टे में लिप्त सफेद पोश नेताओं की शह पर सटोरिए अपने काम को बखूबी अंजाम देते रहते हैं। कटनी जिले की पुलिस ने कई बार क्रिकेट सट्टे के ठिकानों पर कार्यवाही की लेकिन इन ठिकानों को संचालित करने वाले मुख्य आरोपियों तक पुलिस कभी नहीं पहुंच सकी। चर्चाएं तो यह भी सामने आती रही है कि क्रिकेट सट्टे के कारोबार पर हाथ न डालने के लिए पुलिस पर राजनीतिक दबाव भी बनाए जाते रहे हैं।
गाड़ी के अंदर खिला रहे थे सट्टा
गत शुक्रवार की देर रात माधव नगर पुलिस ने अजय थारवानी एवं मोहित परसवानी नामक क्रिकेट सटोरियों को छापामार कार्यवाही करते हुए पकड़ा। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अजय थारवानी के पास से एक मोबाइल एक महिंद्रा थार गाड़ी और नगद 4100 जप्त किए। पकड़े गए दोनों क्रिकेट सटोरिए गाड़ी के अंदर ही क्रिकेट सट्टे के दाव लगवा रहे थे। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों सटोरियों के पास से नगद 41 सौ रुपए दो मोबाइल सहित 15 लाख 23 हजार 1 सौ रुपए का माल जब्त किया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अपराधियो पर माधवनगर पुलिस ने कसा शिकंजा*

*अपराधियो पर माधवनगर पुलिस ने कसा शिकंजा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d