• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*बीते 1 साल से कम अवधि में हुआ मंडी में रिकार्ड साढ़े 43 करोड़ का कारोबार* *व्यापारियों का बढ़ा व्यापार और किसानों को मिलने लगी उपज की वाजिब कीमत* *मंडी को हुई रिकॉर्ड 52 लाख रुपए की आमदनी* *फल और सब्जी बाहरी थोक व्यापारियों में कटनी मंडी के

by Manish Gautam Chiefeditor
March 29, 2024
in कटनी
0
*बीते 1 साल से कम अवधि में हुआ मंडी में रिकार्ड साढ़े 43 करोड़ का कारोबार*  *व्यापारियों का बढ़ा व्यापार और किसानों को मिलने लगी उपज की वाजिब कीमत*     *मंडी को हुई रिकॉर्ड 52 लाख रुपए की आमदनी*  *फल और सब्जी बाहरी थोक व्यापारियों में कटनी मंडी के
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*फल और सब्जी बाहरी थोक व्यापारियों में कटनी मंडी के प्रति बढ़ा क्रेज*

कटनी।चाका पुरैनी, गोलबाजार और बिलैया तलैय्या जैसे शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में लगने वाले फल और सब्ज़ी व्यवसाय को संगठित स्वरूप में पहरूआ स्थित कृषि उपज मण्डी में शिफ्ट करने के प्रणेता और सूत्रधार कलेक्टर अवि प्रसाद की दूरदर्शी सोच का ही यह प्रतिफल रहा की कुछ वर्षों पहले तक निरंतर घाटे में चल रही यहां की कृषि उपज मंडी ने बीते एक साल में रिकॉर्ड 52 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है।

*मंडी से व्यापार के लाभ*

मंडी से व्यवसाय शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि बाहर के व्यापारी यहां आकर स्थानीय किसानों के उत्पाद खरीदते हैं। जिससे उन्हें उनकी उपज की वाजिब कीमत मिल जाती है। मंडी में आनलाइन भुगतान व्यवस्था होने से किसानों को सीधे राशि मिल जाती है।आढ़तियों के बीच प्रतिस्पर्धा का भी सीधा लाभ मुनाफे के स्वरूप में किसानों को मिल रहा है।

व्यवस्थित व्यापार होंने से अस्पताल , छात्रावास, जेल और होटल व्यवसाईयों के अलावा फुटकर विक्रेता, रेहड़ी और ठेलेवालों को भी वाजिब मूल्य पर फल और सब्जियां मिल रही हैं। साथ ही उपभोक्ता को भी गुणवत्तापूर्ण फल और सब्जी उचित मूल्य पर मिलने लगी है।

मंडी में पर्याप्त पार्किंग होंने की वज़ह से ट्रांसपोर्टर को उत्पाद लाने और परिवहन कर बाहर भेजने में सुविधा होती है।

*ट्रैफिक जाम से मुक्ति*

पहले फल और सब्जी व्यवसाय शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों मे संचालित होने से आये दिन ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते थे और दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता था। मंडी में‌ व्यवसाय शिफ्ट होने के बाद जन-जीवन सहज हुआ है।

 

 

*कारोबार का बना रिकार्ड*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने जब पिछले साल के अप्रैल माह में शहर के अलग-अलग जगहों में फैले सब्जी और फल कारोबार को कृषि उपज मंडी में शिफ्ट कर संचालित करने व्यापारियों को समझाइश देने का प्रयास शुरू किया था।तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि शहर के अंचलों में असंगठित स्वरूप का यह व्यवसाय मंडी में शिफ्ट होने के बाद एक दिन आसमान की ऊंचाईयां छुयेगा। बीते एक साल की बात की जाय तो पहरूआ कृषि उपज मंडी से 43 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक का कारोबार हुआ है।जो एक रिकार्ड है।

 

*मुनाफे का गणित*

बाहर से व्यवसाय होने पर व्यापारी से कृषि उपज मंडी को लायसेंस शुल्क, मंडी शुल्क और प्रवेश शुल्क नहीं मिलता था। वहीं मंडी में फल और सब्जियों का व्यवसाय शिफ्ट होने के बाद से चालू साल फरवरी माह तक के मुनाफे के आंकड़े बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं।

मंडी से व्यवसाय शुरू होने से करीब 350व्यापारियों से लायसेंस शुल्क के रूप में मंडी को साढ़े तीन लाख रूपए की आय एवं मंडी शुल्क के 43 लाख 57 हजार 352 रूपए की आमदनी और प्रवेश शुल्क के तौर पर मंडी को मिले 5 लाख 50 हजार रूपए को मिलाकर कृषि उपज मंडी को रिकार्ड 52 लाख रुपए का मुनाफा हुआ है।

*प्रतिदिन 800 लोगों को मिल रहा काम*

कृषि उपज मंडी में फ़ल और सब्जी व्यवसाय शिफ्ट होने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर इस कारोबार से प्रतिदिन सौ महिलाओं सहित करीब 800 लोगों को काम मिल रहा है। रोजगार में मुख्यतः ट्रांसपोर्टेशन,हम्माल, तुलावाटी, पैकेजिंग , साफ-सफाई आदि के काम मिल रहें हैं।

*कलेक्टर को धन्यवाद*

आढ़त व्यापारियों और किसानों ने कृषि उपज मंडी से फल और सब्जी व्यवसाय शुरू कराने के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां पुरैनी मंडी की तुलना में कारोबार और सुविधाएं सभी बेहतर है। व्यापारी पवन कुमार खटीक बताते हैं कि पुरैनी मंडी की अपेक्षा क़ृषि उपज मंडी से व्यापार करने पर मेरा व्यवसाय बढ़ा है। ग्राम मदनपुरा
निवासी किसान विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि कृषि उपज मंडी में जगह बहुत है और पुरैनी मंडी की तुलना में यहां व्यापार बढ़ा है।इस नेक पहल के लिए कलेक्टर साहब को धन्यवाद।आढ़ती राज किशोर निषाद ने कृषि उपज मंडी से व्यवसाय शुरू कराने के लिए कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*थाना कुठला पुलिस ने आचार संहिता के दौरान साडियो से भरा ट्रक पकड़ा* *76 लाख रुपये की साडिया की जप्त*

*थाना कुठला पुलिस ने आचार संहिता के दौरान साडियो से भरा ट्रक पकड़ा* *76 लाख रुपये की साडिया की जप्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.