पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां सन्तोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के द्वारा होली त्योहार पर उत्पात मचाने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्राप्त निर्देशों के आधार पर पुलिस के द्वारा सक्रियता बरतते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि झिंझरी में चार व्यक्ति उत्पात मचा कर सामाजिक शांति को भंग कर रहे हैं एवं होली जैसे पावन रंगों के त्योहार को बेरंग करने में लगे हुए हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बहुत समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वे नहीं माने तथा भारी बवाल काटने लगे। जिसके पश्चात कोई और चारा न बचने के कारण तथा लोग शांतिपूर्वक होली के त्योहार को मना सकें इस कारण चारों असामाजिक तत्वों राजीव उर्फ बड्डा चौधरी, लल्लू चौधरी, छुन्ना चौधरी, एवं मुन्ना चौधरी को धारा 151 जाफौ के तहत गिरफ़्तार कर लिया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने चैन की साँस ली व शांतिपूर्वक त्योहार को मना सके।


