रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । 23 -03-2024 । समीपस्थ ग्राम बाईखेड़ी में बूथ स्तरीय जागरूकता समूह (बीएजी) की बैठक संपन्न की गई जिसमें सचिव ग्राम पंचायत बाईखेड़ी नीलम ठाकुर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साहब बाई आंगनवाड़ी सहायिका नीलू सराठे बीएलओ दिनेस चौरे आशा कार्यकर्ता प्रीति बाला नामदेव पटवारी रमेश गुरेले ग्राम कोटवार रामेती बाई मेहरा एवं नंद किशोर मेहरा शिक्षक वर्षा डोहरे एवं स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रजनी पटैल सम्मलित हुईं बैठक में ग्राम में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान 100 प्रतिशत कराये जाने हेतु प्रयास करने पर चर्चा की गई । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नर्मदापुरम हेमंत सूत्रकार के द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायत नर्मदापुरम में 49 ग्राम पंचायतें सम्मलित हैं जिसमें होशंगाबाद सिवनी मालवा एवं सोहागपुर तीनों विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सम्मलित हैं इन सभी ग्राम पंचायतों में बूथ स्तर पर बूथ स्तरीय जागरूकता समूह (बीएजी) के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन में 26 अप्रैल 2024 को ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोक करें इस हेतु अभियान चलाया जा रहा है।


