बकरी पालन प्रशिक्षण की वर्चुअल परीक्षा संपन्न।
कटनी। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैतूल में जिले के विभिन्न विकास खंडों से दो बैच के 60 प्रशिक्षणार्थियों को 10 दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसेटी भारत सरकार भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में बकरी पालन से संबंधित वर्चुअली परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित गौरव डेहरिया छिंदवाड़ा तथा आशीष नामदेव नरसिंहपुर द्वारा संस्था में उपस्थित रहकर लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई। परीक्षा में बकरी पालन से लाभ दूध मांस एवं ऊन के लिए देशी एवं विदेशी नस्लें इनसे होने वाले फायदे बकरी पालन के लिए आवास व्यवस्था चारा एवं संतुलित पशु आहार बकरियों मैं प्रजनन एवं नस्ल सुधार बकरियों में होने वाले विभिन्न रोग जीवाणु एवं विषाणु जनित रोग तथा परजीवी रोग एवं उनका नियंत्रण टीकाकरण तथा बैंकिंग से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया। संस्था के कर्मचारियों ने परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग दिया।


