प्रेम और अपनेपन से किसी का भी दिल जीता जा सकता है । यदि आप अपने कस्टमर से मुस्कुराकर और व्यवहार कुशलता के साथ बात करते हैं तो उसके दिल में आपके और बैंक के प्रति अपनेपन का भाव जागेगा। ये कहना है गिनीज वर्ल्ड कप रिकॉर्डधारी डॉ. अरुण खोबरे का। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राजभाषा सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जॉब में समय देते_देते हम अपने स्वास्थ्य को समय देना भूल जाते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती है। डॉ. खोबरे ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है, इसलिए जॉब के साथ ही बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को योग, प्राणायाम, व्यायाम आदि रोज करना चाहिए, ताकि बीमारियां न घेरें और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहे। इस अवसर पर श्री राजीव वार्ष्णेय, (सहायक महाप्रबंधक राजभाषा, मुम्बई) द्वारा गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी डॉ. खोबरे का शॉल, श्रीफल,स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर श्री राजीव तिवारी, (मुख्य प्रबंधक राजभाषा, भोपाल अंचल) श्री संजय भट्ट, (मुख्य प्रबंधक राजभाषा मुम्बई) सहित सेंट्रल बैंक ऑफ के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


