• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

लोकसभा चुनावः- नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
March 17, 2024
in जबलपुर
0
लोकसभा चुनावः- नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST तुरन्त अपडेट

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज रविवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। श्री सक्सेना ने नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों का संपादन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक तय समय पर करने के निर्देश दिये है।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित नोडल अधिकारियों की इस बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड, जबलपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ दीपक वैद्य एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सक्सेना ने सफल, निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न कराने सभी नोडल अधिकारियों को एक टीम की तरह काम करने तथा आपस में बेहतर तालमेल बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गहराई से अध्ययन करने की सलाह दी तथा उनका शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिये ।
कलेक्टर ने बैठक में मतदान कार्मिकों की नियुक्ति एवं उनके प्रशिक्षण से लेकर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीनों के रेंडमाइजेशन, मतदान दलों को सामग्री वितरण, वाहनों की व्यवस्था, रुट चार्ट, मतदान सामग्री की वापसी तथा निर्वाचन के दौरान उपयोग किये जाने वाले विभिन्न पोर्टलों, साफ्टवेयर मैनेजमेंट, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, डाक मतपत्रों की व्यवस्था, दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाकमत पत्र से घर से मतदान की सुविधा, मत पत्रों की प्रिंटिंग, ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग, स्ट्रांग रूम प्रबंधन, प्रेक्षक प्रबंधन, शिकायत निवारण एवं हेल्पलाइन सेंटर की व्यवस्था, कम्युनिकेशन प्लान, व्यय लेखा प्रबंधन तथा मतदान के दिन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसी के साथ उम्मीदवारों तथा राजनैतिक दलों को लगने वाली अनुमतियों और एनओसी देने के लिये एकल खिड़की व्यवस्था, अनुमतियों के लिये प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का निराकरण, सी विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की समीक्षा भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों की बैठक में की।
श्री सक्सेना ने बैठक में चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया तथा प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये । उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी कैंसल कराने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये मेडिकल बोर्ड गठित करने कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को जागरूक करने चलाई जा रही स्वीप की गतिविधियों पर भी बैठक में चर्चा की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
उल्लास नव भारत साक्षरता की परीक्षा उमंग के साथ संपन्न

उल्लास नव भारत साक्षरता की परीक्षा उमंग के साथ संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d