रिपोटर: हेमंत सिंह
कटनी: आदरणीय जागरूक अधिकारी कर्मचारी साथियो…प्रांतीय निकाय के आह्वान पर केंद्रीय कर्मियों के समान प्रदेश के कर्मचारियों को भी 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महगाई भत्ता प्रदान किये जाने की मांग को लेकर समूचे प्रदेश के साथ जिला कटनी में भी सम्मानीय सभी अधिकारी कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 15 मार्च 2024 को सायं 4.30 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपेंगे।हम सबको 8 प्रतिशत डी ए कम मिल रहा है,लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने ही वाली है।अतःमोर्चा में सम्मलित समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों के सम्मानीय अध्यक्ष पदाधिकारी व सदस्यगण शासन से अपनी जायज मांग को मनवाने हेतु एकजुटता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर ज्ञापन सोपा गया।


