आगामी होली का त्यौहार व आदर्श आचार संहिता को लेकर कटनी जिले की रीठी थाने परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजन 15 मार्च को जिला उपपुलिस अधीक्षक उमराव सिंह, अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप मिश्रा, थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया ब क्षेत्र के सरपंच तथा गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
बैठक के दौरान उपस्थित क्षेत्र के सभी नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया गया कि होली का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी पर भी जबरन रंग न डालें, त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।तथा हुडदंग किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा । थाना क्षेत्र में हो रहे होलिका दहन की जानकारी लेते हुए । पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की निर्णय लिया गया व अपील की गई कि किसी तरह का हुड़दंग नहीं होने पाएं और न ही जबरन किसी पर रंग डालें,तथा सभी को त्यौहारों को उत्साह पूर्वक एवं शांति से मानते हुए गीला रंग की जगह अबीर गुलाल से रंग खेलने की अपील की। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलायें, ऐसा होते पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी एवं नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए न दें। ग्रामीणों ने होली के दिन शराब दुकान को बंद रखने तथा अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की ।तथा होलिका दहन एवं होली के त्योहार को लेकर अहम् बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के साथ बैठक में विभिन सामाजिक बातों पर चर्चा हुई, जिसमें सभी धर्मो के प्रमुख़ लोग उपस्थित रहे।
हरिशंकर बेन


