सिलौड़ी : आजादी के बाद सिलौड़ी के इतिहास में एक बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ गयीं । अनेक वर्षों से भारत नगर के लोगों को आने जाने में अनेक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था । गुरुवार को सिलौड़ी से भारत नगर को जोड़ने पुलिया स्टाप डेम का निर्माण का भूमिपूजन बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी , जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ,सरपंच पंचो संतोष कुमार ,उपसरपंच राहुल राय , जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय , जिला मीडिया प्रभारी अमित राय ,मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय , सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, सरपंच खम्हरिया अनिल बागरी ,पंच अंजो संतोष वंशकार ,पंच पुनीत सेन ,पंच श्यामदत्त राय ने किया । कार्यक्रम में बड़वारा विधायक ने बताया कि सरकार लगातार लोगों की दिक्कत दूर कर रही है मैं आप सभी का प्रतिनिधि हूं आप मुझे अपनी समस्या बताये उनको तुंरत समाधान का वादा करता हूं । जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने बताया कि जब मैं चुनाव प्रचार में आई थी तब आप सभी से वादा एवँ मन में एक संकल्प ले लिये था कि आप लोगों की आवागमन की दिक्कत को ज़रूर दूर करुंगी । विधायक जी के सहयोग से वह कार्य हुआ मुझे बहुत खुशी है । मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय ने बताया कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है । जिससे लोगों के जीवन स्तर में अच्छा हो रहा है । सरपंच पंचो संतोष कुमार ने बताया कि जनता की भलाई हेतु लगातार कार्य करती विधायक जी से पत्राचार कर समस्या से अवगत करती रहूंगी । उपसरपंच राहुल राय ने बताया कि भारत नगर के बीच बहुत ही खुशी है । यहाँ के लोग गांव के विकास में लगातार सहयोग करते है । एवं जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग देते है । कार्यक्रम का संचालन अमित राय जिला मीडिया प्रभारी ने किया । कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे , संतोष वंशकार , संतोष बर्मन ,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ,सुशील साहू ,गणेश साहू ,मनीष बागरी महामंत्री की उपस्थिति रही ।


