• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश टिमरनी

*जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 12, 2024
in टिमरनी
0
*जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक मंगलवार को कृषि उपज मण्डी के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक डॉ. आर.के. दोगने एवं अभिजीत शाह के साथ-साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल सहित अन्य अधिकारी व किसान प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई वर्ष 2024 के लिये बांई तट मुख्य नहर में जल प्रवाह छोड़ने की तिथि पर चर्चा की गई तथा पानी की मांग का निर्धारण किया गया। विधायक डॉ. दोगने ने इस अवसर पर कहा कि जल संसाधन विभाग में कर्मचारियों की कमी है। अतः नहर से जल प्रदाय की मॉनिटरिंग के लिये जिला प्रशासन को अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था करनी चाहिए। बैठक में किसानों ने सुझाव दिया कि 18 मार्च तक तवा डेम से मूंग फसल के लिये पानी छोड़ने की व्यवस्था की जाए ताकि 20 मार्च तक हरदा जिले में मूंग फसल की सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध हो सके।
टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने बैठक में कहा कि यह प्रयास किया जाना चाहिए कि अंतिम छोर के किसान तक नहर से पानी पहुँच सके। जिला पंचायत के सीईओ सिसोनिया ने बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओसराबंदी कार्यक्रम पूर्व सूचना देकर जारी किया जाए और कोशिश की जाए कि नहर के अंतिम छोर पर स्थित किसान तक पानी हर हाल में पहुँचे। उन्होने कहा कि नहर से सिंचाई के लिये जल प्रदाय व्यवस्था में आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल व अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी। सिसोनिया ने निर्देश दिये कि जल उपयोगिता समिति की आगामी बैठकों में अधीक्षण यंत्री जल संसाधन नर्मदापुरम् को आवश्यक रूप से बुलाया जाए ताकि वे हरदा में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णयों के बारे में नर्मदापुरम् में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में जानकारी दे सकें।
कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डी.के. सिंह ने बताया कि तवा जलाशय में वर्तमान में जल भण्डारण का स्तर 355.518 मीटर है। इस जल स्तर पर जलाशय में उपयोगी जल भण्डारण क्षमता 1000 मिलियन घन मीटर है। इसमें से हरदा एवं नर्मदापुरम् जिले के किसानों की मूंग की फसल के लिये 930 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होने बताया कि हरदा संभाग के 19135 हेक्टेयर तथा टिमरनी संभाग अंतर्गत 19325 हेक्टेयर सहित कुल 38460 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग फसल की सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि हरदा जिले के किसानों को उनके हक का पूरा पानी मूंग फसल की सिंचाई के लिये मिलना चाहिए।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर ने रीठी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के जनजातीय समाज को चिरौंजी की वाजिब कीमत दिलाने शुरू किया प्रयास

कलेक्टर ने रीठी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के जनजातीय समाज को चिरौंजी की वाजिब कीमत दिलाने शुरू किया प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.