कटनी – एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान अंतर्गत सोमवार को कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशानुसार अधिकारी एवं कर्मचारियों की सुविधा को दृष्टित रखते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाकर अधिकारियों कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, कलेक्टर अवि प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, डॉ आर.के.आठया, शैलेन्द्र दीवान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
आयोजित कैप में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने बी.सी.जी वैक्सीनेशन कराया।कलेक्ट्रेट में आयोजित शिविर के दौरान 102 अधिकारियों कर्मचारियों नें शिविर का लाभ प्राप्त कर एडल्ट बी.सी.जी वैक्सीनेशन कराया। शेष बचे अधिकारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को पुनः कार्यालय कलेक्ट्रेट मे वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2018 से 2022 तक तक के इलाजरत क्षय रोगी, वर्ष 2020 से 2022 तक तक के इलाजरत क्षय रोगियों के कांटेक्ट पर्सन, स्वघोषित डायबिटीज मरीज, 60 वर्ष से अधिक आयु के तथा स्वघोषित धूम्रपान करने वाले लगभग नागरिकों जिनका बी.एम.आई मार्कस 18 या कम पाया गया उनका वैक्सीनेशन किया गया।
*विभिन्न विकास खण्डों में आयोजित हुआ शिविर*
नागरिकों की सुविधा एवं टी.बी मुक्त जिला बनानें हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर सोमवार को जिले के विकासखण्ड बड़वारा, बहोरीबंद, बरही, ढीमरखेड़ा, कटनी नगर, कटनी, रीठी स्लीमनाबाद एवं विजयराघवगढ़ में भी शिविर का आयोजन किया जाकर जिले भर मे कुल 2057 नागरिकों का वैक्सीनेशन किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh


