हरदा जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि की राशि लक्ष्य से अधिक जमा करने पर प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सोमवार को कलेक्टर आदित्य सिंह को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले को सशस्त्र सैनिकों के कल्याण के लिए झंडा दिवस निधि की राशि 2.28 लाख रुपए जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध हरदा जिला प्रशासन ने कुल 5 लाख 17 हजार 575 रुपए जमा कराये हैं। समारोह में प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल, अधिकारीगण और सहयोगकर्ता उपस्थित थे।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


