कटनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन द्वारा कल दिनांक 10 मार्च दिन रविवार को सुबह 10 बजे से, संबल योजनांतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को अनुग्रह राशि का अंतरण, सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे जिसका सीधा प्रसारण नगर निगम कार्यालय के एमआईसी हॉल में किया जावेगा। आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व उपायुक्त पी.के अहिरवार को सौंपे गए है तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सौंपी गई सम्पूर्ण व्यवस्था समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।


