• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बीकानेर मिष्ठान भंडार का अहमदनगर स्थित कारखाना सील गंदगी, रासायनिक पदार्थों का उपयोग सहित लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया जाना पाया गया खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
March 9, 2024
in कटनी
0
बीकानेर मिष्ठान भंडार का अहमदनगर स्थित कारखाना सील  गंदगी, रासायनिक पदार्थों का उपयोग सहित लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया जाना पाया गया  खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवम जिला प्रशासन की टीम द्वारा शनिवार को अहमदनगर कटनी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के कारखाने का निरीक्षण कर कारखाने में गंदगी पाए जाने तथा खाद्य पथार्थों में प्रथम दृष्टया रासायनिक पदार्थों हाइड्रो साल्फाइट ऑफ सोडा एवं सल्फर डाय ऑक्साइड का उपयोग पाए जाने तथा लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर कारखाने को सील करने की करवाही की गई है।

*परिसर एवं फ्रीजर मिला अस्वच्छ*

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया की कारखाने के निरीक्षण के दौरान परिसर स्वच्छ पाया गया तथा गंदगी युक्त वातावरण में मिठाइयों का निर्माण एवम संग्रह एवं विक्रय करना पाया गया। मौके पर डीप फ्रीजर का निरीक्षण करने पर अत्यधिक गंदा,जंग लगा हुआ बदबूदार मिला तथा उसी फ्रीजर में मिल्क एवम मावा रखा पाया गया। जिसका उपयोग मिठाइयां बनाने के लिए किया जा रहा था।

*हानिकारक रासायनों का हो रहा था उपयोग*

निरीक्षण के दौरान कारखाने में मिठाइयों को क्लीन करने हेतु प्रथम दृष्टया रासायनिक पदार्थों हाइड्रो साल्फाइट ऑफ सल्फर डाय ऑक्साइड का उपयोग करना पाया गया जो कि टेक्सटाइल उद्योग एवं कपड़े धुने आदि के कार्यों में उपयोग किया जाता है। इसकी अधिक मात्रा खाद्य पदार्थों में शामिल होने से मानव जीवन के लिए कैंसर का कारण बनता है। जांच दल द्वारा उक्त केमिकल को मौके पर जब्त करने की कार्यवाही की गई।

*मिला एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर*

कारखाने में निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर पाया गया जिसका उपयोग मिठाइयां बनाने के लिए किया जाना बताया गया। जिसे मौके पर नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

*लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन पाए जाने पर कारखाना सील*

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की शर्तो के तहत वाटर टेस्टिंग ,फूड टेस्टिंग रिपोर्ट ,कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस ,पेस्ट कंट्रोल रिकार्ड नही पाए जाने तथा लाइसेंस की शर्तो के उलंघन में परिसर को सील करने की कार्यवाही की जाकर कुठला थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही हे।

*राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया नमूना*

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की जांच के दौरान विक्रय के लिए रखे मिल्क केक एवम मीठा मावा का नमूना जांच हेतु लिया जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जायेगी।

*इनकी उपस्थिति में हुई कार्यवाही*

कार्यवाही के दौरान एस डी एम कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार श्री अजीत तिवारी एवम अन्य अधिकारी, पुलिस प्रशासन कुठला, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौजूद रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला एवं अपर सत्र न्यायालय बुधनी में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,391 प्रकरणों का हुआ निराकरण,एडीजे डॉ.वैभव विकास शर्मा ने हितग्राहियों को भेंट किए पौधे,कुल 66,18,716 रुपए का अवार्ड पारित….

जिला एवं अपर सत्र न्यायालय बुधनी में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,391 प्रकरणों का हुआ निराकरण,एडीजे डॉ.वैभव विकास शर्मा ने हितग्राहियों को भेंट किए पौधे,कुल 66,18,716 रुपए का अवार्ड पारित....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.