देखे VIDEO
कटनी। स्थानीय बस स्टैंड चौकी स्थित देवाधिदेव महादेव के मंदिर मे हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन बस स्टैंड चौकी पुलिस के द्वारा किया गया। महादेव के दरबार में आज पुलिस अधिकारी सेवा करते नजर आए।
बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया था। सुबह से ही मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए उन्हें प्रसाद भेंट किया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री रंजन महादेव के भक्तों को स्वयं अपने हाथों से प्रसाद वितरित करते नजर आए।
पुलिस अधीक्षक जहां भक्तों को भंडारे में प्रसाद वितरित कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा प्रसाद की प्लेट लगाने में व्यस्त रहे। बस स्टैंड चौकी में आयोजित विशेष पूजा पाठ में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष मिश्रा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, पुलिस अधीक्षक स्टेनो राम महोबिया सहित अन्य अधिकारी एवं बस स्टैंड चौकी का समस्त स्टाफ सेवा कार्य में जुटा रहा। बस स्टैंड चौकी में सुबह से प्रारंभ हुआ पूजा पाठ एवं प्रसाद वितरण का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।


