रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी: मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कटनी विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बहनों को विगत 05-06 माहों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है जिसके लिए संघ के द्वारा पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था किंतु आज दिवस तक निराकरण नहीं होने पर संघ के पदाधिकारियों ने माननीय विधायक महोदय से मुलाकात कर उक्त समस्या के समाधान के लिए पत्र देकर अनुरोध किया गया जिसे विधायक महोदय के द्वारा तत्काल निराकरण बावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से दूरभाष पर चर्चा की गई ओर आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में समस्त रसोइया बहनों का मानदेय का भुगतान किया जाएगा संघ के प्रांतीय सचिव अजय गौतम मीडिया प्रभारी मोहित बर्मन महामंत्री मनोज श्रीवास रत्ना ठाकुर ज्योति उषा खुशबु ललिता आदि उपस्थित रहे।


