रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम // कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में जिले भर में रेत,मिट्टी, लाल मुरूम जैसी बहुमूल्य खनिज संपदा के अवैध उत्खनन परिवहन को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी है। वहीं पिछले कुछ समय से निरंतर इटारसी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण अंचलों से मिट्टी, भसूआ, मुरूम, लाल मुरूम , काली मिट्टी जैसी खनिज संपदा का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। जिसको लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई से लेकर जिला प्रशासन तक पहुंच रही शिकायतों के उपरांत जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम के निर्देशन में खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान अपने सैनिक के साथ आज दिन में इटारसी के ग्रामीण अंचलों में कार्यवाही करने पहुंची।खनिज निरीक्षक के पहुंचने की खबर से लाल मुरूम, मिट्टी का अवैध कारोबार करने वालों में भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिलते ही ग्रामीण अंचलों में उत्खनन करने वाले माफियाओं ने अपने डंपरों और जेसीबी को इधर-उधर गायब कर दिया। उसके बावजूद खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान ने लाल मुरूम से भरा एक डंपर पकड़ने में सफलता हासिल की। खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान ने बताया कि ग्राम पांडरी से एक डंपर को पकड़ा है जिसमें लाल मोरम भरी हुई है और रॉयल्टी भी नहीं है। उक्त डम्फर के ड्राइवर का नाम संजीव कुमार है । डंपर क्रमांक MP 05 G7890 जिसे पथरोटा थाने की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। जिस पर जांच की कारवाई जारी।
अवगत हो की इटारसी तहसील के अंतर्गत ग्राम कीरतपुर, जामई, दमानी, पांडरी,करखा जमाई, पथरोटा नजरपुर ,कवेली, सोमलवाडा कला आदि ग्रामीण क्षेत्रों में काली मिट्टी, लाल मुरूम सहित भसुआ का बड़े स्तर पर अवैध उत्खनन परिवहन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अवैध उत्खनन और परिवहन के माध्यम से मिट्टी और लाल मुरूम की सप्लाई का खेल निर्माणाधीन कॉलोनी और राइस मिलों तक पहुंच रही है। जहां पर इन खनिज संपदा का फीलिंग में उपयोग हो रहा है। जिससे शासन को प्रति माह लाखों रुपए की राजस्व हानि भी उठानी पड़ रही है। जिला प्रशासन को चाहिए कि इटारसी एवं आसपास के क्षेत्र में जितने भी निर्माणाधीन कालोनियां एवं मिल निर्माण हो रहा है , वहां पर फीलिंग में जो खनिज संपदा उपयोग हो रही है, उसकी रायल्टी की जांच की जाए तो बड़े घोटाले का भी खुलासा हो सकता है। क्योंकि निर्माणाधीन कॉलोनाइजर और मिल निर्माणकर्ता उपयोग की जा रही खनिज संपदा का पूरा पैसा सप्लायर को देते हैं। इस अवैध उत्खनन की आड़ में शासन को जीएसटी का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खनिज सम्पदा के अवैध उत्खनन परिवहन की गंभीर शिकायतें इटारसी के एक जागरूक पत्रकार ने कलेक्टर की जनसुनवाई में भी की हैं। आगे भी कारवाई जारी रहेंगी।


