• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने स्थानीय और दूर-दराज से आए आवेदकों की अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुनी समस्याएं।

by Manish Gautam Chiefeditor
March 5, 2024
in कटनी
0
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने स्थानीय और दूर-दराज से आए आवेदकों की अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुनी समस्याएं।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
कटनी ( 5 मार्च ) – मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की भांति आज भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में 137 आवेदनों पर जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई में जिले भर से स्थानीय और दूरदराज से आए आवेदकों की समस्याओं को जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने अत्यंत संवेदनशीलता और  धैर्य के साथ सुनते हुए आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए कुछ अनुपस्थित विभागीय जिला अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी को दिए। जनसुनवाई के दौरान  संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा और डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी ने भी स्थानीय एवं दूरदराज से आये आवेदकों के आवेदनों पर एक-एक कर सुनवाई की। स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान हो सकने वाले आवेदनों में अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई मे ग्राम जारारोडा तहसील विजयराघवगढ़ निवासी गोविंद चौधरी पिता की फौत होने उपरांत उनके हक्क स्वामित्व की भूमि को आवेदक के नाम पर दर्ज करनें संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजयराघवगढ की ओर प्रकरण उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। संगीता ठाकुर संविदा शिक्षक वर्ग -3 ए.रविन्द्र राव नगर निगम उच्च्तर माध्यमिक शाला के अध्यापक संवर्ग में संविलियन करने एवं वेतन विसंगति दूर कर पद के अनुरूप लाभ प्रदान करने संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत आयुक्त नगर निगम की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
श्रमधान कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कैमोर के सेवानिवृत्त फर्राश पद पर पदस्थ रामगोपाल केवट के पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण का प्रकरण लंबित होने संबंधी आवेदन पर अधिकारियों द्वारा सुनवाई पश्चात आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु श्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। कैलवारा खुर्द निवासी 60 वर्षीय छन्नू लाल कुशवाहा ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा पैर में बीमारी की वजह से चलने फिरने में होने वाली दिक्कतों के निराकरण हेतु मोटराईज्ड ट्रायसाईकल की मांग पर सुनवाई उपरांत सामाजिक न्याय विभाग की ओर आवेदन उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया।
जनसुनवाई के दौरान फारेस्टर वार्ड जयहिंद चौक निवासी ज्योति चौधरी द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करने, ग्राम केवलारी पोस्ट हीरापुर कोडिया निवासी मालती विश्वकर्मा द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने बावत, बरहटा के राशन दुकान के सेल्समेन को हटाने संबंधी अन्य आवेदनों पर एक- एक कर सुनवाई उपरांत संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान न हो सकने वाले आवेदनों में समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने हेतु अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी जंक्शन वी आई पी रोड पर  बने हनुमान मंदिर को रेलवे विभाग ने तोड़ा , गौ सेवकों पहुचे एस डी एम कार्यालय नही मिला सहयोग , आंदोलन करने पर हुए मजबूर

कटनी जंक्शन वी आई पी रोड पर  बने हनुमान मंदिर को रेलवे विभाग ने तोड़ा , गौ सेवकों पहुचे एस डी एम कार्यालय नही मिला सहयोग , आंदोलन करने पर हुए मजबूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d