• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

अयोध्या धाम पहुंचकर धन्य हुआ जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है रामलला के दर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रीगण ने श्रीराम दरबार के समक्ष किया दंडवत प्रणाम

by Manish Gautam Chiefeditor
March 5, 2024
in top
0
अयोध्या धाम पहुंचकर धन्य हुआ जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है रामलला के दर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रीगण ने श्रीराम दरबार के समक्ष किया दंडवत प्रणाम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने से जीवन धन्य हो गया है। कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है यह दर्शन। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां प्रभु राम स्वयं अपने रूप में विराजमान हैं। भगवान राम के गृभ-गृह और अन्य स्थानों के दर्शन का सौभाग्य मिला। भगवान राम और महाकाल सभी पर कृपा करें और सनातन संस्कृति की ध्वजा इसी तरह लहराती रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ विशेष विमान द्वारा भोपाल से अयोध्या पहुंचने के पश्चात टीवी चैनल्स प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी से देश का एक-एक नागरिक जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री जी का ध्येय वाक्य है कि समूचा भारत देश उनका परिवार है। ये उनके उद्दात विचार हैं। हमें गर्व है कि वे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री हैं। बच्चा-बच्चा उनके प्रति श्रद्धानवत है और उनके परिवार के इस भाव का स्वागत करता है। उनके नेतृत्व में हम सभी राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं।

श्रीराम जय राम जय-जय राम के उद्घोष के साथ मंत्रीगण हुए भक्ति में लीन

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद के सदस्य रामभक्ति में लीन हो गए। श्रीराम जय राम जय-जय राम के उद्घोष के साथ मंत्रीगणने भक्तिभाव के साथ खड़े होकर आराधना की। मंदिर के गर्भ-गृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण और साथ गए परिजन ने श्रीराम दरबार के समक्ष दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने सम्पूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रदेश और देश के नागरिकों की खुशहाली की प्रार्थना की गई। साथ ही विश्व कल्याण की कामना भी की गई।

अयोध्या यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

अयोध्या यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रि-परिषद की अयोध्या यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह यात्रा भगवान राम के प्रति आदर की अभिव्यक्ति है। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय और संकल्प के परिपालन में आज मंत्रि-परिषद के सदस्य जीवन साथी के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन लाभ प्राप्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही और ट्रस्टी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र डॉ. अनिल मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंटकर सम्मानित किया। उत्तरप्रदेश के विभिन्न मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अभिनंदन किया

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध जबरजस्त कार्यवाही

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध जबरजस्त कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.