साइबर फ्रॉड के द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ पैसों की ठगी की गई। शिकायतों को तुरंत संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा साइबर सेल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके पालन में सायबर सेल कटनी द्वारा तुरंत कार्यवाही कर शिकायतकर्ताओं को उनके पैसे संबंधित बैंकों के माध्यम से खातों में वापस कराये गये।
आवेदकों ने पैसा वापस मिलने की खुशी में एवं साइबर सेल द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्ट होकर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं सायबर सेल कटनी टीम को आभार व्यक्त किया।


