रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा के प्रथम नागरिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश जैन ने मुख्य नगर पालिका सिवनी मालवा के अभद्र व्यवहार को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है जिसकी प्रतिलिपि आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनीमालवा को दी है। पत्र में लिखा है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री शीतल भलावी का रवैया एवं व्यवहार कर्मचारियों,आमजन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति बिल्कुल भी ठीक नहीं है । इनके द्वारा कर्मचारियों से निरंतर अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही हैं इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कई बार मौखिक रूप से समझाइस दी गई लेकिन फिर भी इनके रवैया में किसी
प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ है। ताजा मामले में गुरुवार को मुझे मीडिया द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि नगर पालिका के कर्मचारी उमाशंकर वैष्णव के साथ उनके द्वारा स्वयं के निवास पर काम करवाते समय अभद्रता की गई है इसके पूर्व भी अपने निवास पर कई कर्मचारियों से कार्य करवाते समय इनके द्वारा अभद्रता करते हुए नोटिस देने की कार्रवाई की गई है। नगर पालिका अधिनियम के अनुसार कर्मचारियों से घर पर काम करवाना नियम विरुद्ध है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें।


