• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

महीने भर से बंद है घरेलू ट्रांसफार्मर तो एक सप्ताह से खराब पड़ा कृषि फीडर का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के अलावा किसानों को भी होना पड़ रहा है परेशान,ढीमरखेड़ा के घुघरी गांव का मामला,शिकायत के बाद भी नही हो पाया निराकरण

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
महीने भर से बंद है घरेलू ट्रांसफार्मर तो एक सप्ताह से खराब पड़ा कृषि फीडर का ट्रांसफार्मर  ग्रामीणों के अलावा किसानों को भी होना पड़ रहा है परेशान,ढीमरखेड़ा के घुघरी गांव का मामला,शिकायत के बाद भी नही हो पाया निराकरण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- ग्रामीण क्षेत्रों में महीनों से बिगड़े ट्रांसफार्मर में सुधार नहीं किए जाने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढीमरखेड़ा तहसील के घुघरी एक ऐसा गांव हैं, जो पिछले कई दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है।घुघरी गांव में लगे तीन बिजली ट्रांसफार्मर खराब है। एक तो कृषि फीडर जबकि दो घरेलू फीडर के ट्रांसफार्मर शामिल है। करीब एक सप्ताह से

कृषि फीडर और महीने भर से घरेलू ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। बिजली न मिलने से किसानों के अलावा ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद सुधार कार्य नहीं किया गया। कई लोग तो दो महीने से अधिक समय से बिजली से वंचित हैं।शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।गांव में बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली के अभाव में घरेलू कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो रहे है। मोटर नहीं चलने से पानी की दिक्कत भी रही है।जीव जंतुओं के काटने का डर भी मंडरा रहा है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शाम होते ही गांव की गलियों में अंधेरा छा जाता है। असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं।जिससे कि घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। वहीं घरों में उजाले के लिए महिलाओं को दीपक का सहारा लेना पड़ता है। गेंहू पिसाने के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांव के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के पास लगा बिजली ट्रांसफार्मर बीते कई महीने से बंद पड़ा है। यहाँ से कुछ ही लोंगो को बिजली मिल पाती है।जबकि अब अधिकतर ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है।अंधेरे में रहने के लिए ग्रामीण परेशान है। वहीं चक्की पास लगा बिजली ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया है। अब गांव में लगा कोई भी ट्रांसफार्मर सही नहीं है। गांव के लोगों को बगैर बिजली के रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली समस्या को लेकर अनेकों बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत किया, लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ।ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में ट्रांसफार्मर लगे है,लेकिन वह पिछले महीने से खराब होने से सिर्फ शोपीस बनकर रह गए है।वहीं किसानों ने बताया कि कृषि फीडर के लिए 65 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था। कुछ दिन पहले खराब हुआ तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया। ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ने से एक हप्ते में ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया। अब किसान बगैर ट्रांसफार्मर के है। किसानों ने बताया कि बिजली न मिलने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही है।  किसानों का कहना है कि ठीक समय पर बिजली की कमी से सारी मेहनत पर पानी फिर गया।

इनका कहना है:- घुघरी में सिर्फ कृषि फीडर के लिए लगा ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। जबकि घरेलू ट्रांसफार्मर 100 केवी का चालू है। घरेलू ट्रांसफार्मर से किसान कृषि करना चाह रहे है, इसलिए शिकायत कर रहे है। हालाकि जल्द ही कृषि फीडर वाला ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।:-  चंचल गुप्ता,सहायक अभियंता ढीमरखेड़ा
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
उमरिया- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर मे बिरुहली बाघिन के तीन शावक पानी में अठखेलियां करते हुए पर्यटकों को दिखाई दिए देखे VIDEO

उमरिया- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर मे बिरुहली बाघिन के तीन शावक पानी में अठखेलियां करते हुए पर्यटकों को दिखाई दिए देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d