बच्चों को सामुदायिक सेवा के कामकाज से परिचित कराने के उद्देश्य से कटनी जिले की रीठी तहसील शिवनगर स्थित फर्स्ट डे स्कूल के बच्चे रीठी डाकघर का भ्रमण किया । जहां पत्रों की छटनी, टिकट और भेजे जा रहे पार्सल को देख बच्चे खुशी से झूम उठे । बच्चे विस्मयकारी नजरों से सब कुछ देख व समझने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पोस्टल असिस्टेंट सरोज कुमार व अविनाश कुमार पांडेय ने बच्चो को पिन नंबर, बचत खाते तथा सुकन्या योजना जैसी कई महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया। छात्र छात्राओं को यह जानकारी भी दी गई की वे प्रति माह 100 रुपए की छोटी रकम से भी बचत की शुरुवात कर सकते है।बच्चो ने पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने की प्रक्रिया तथा प्रथम पोस्ट ऑफिस कहा खोला गया, कैसे पिन नंबर हमारी सहायता करता है आदि। प्रश्न पूछे व बारिकियो से जानकारी ली ।
इस व्यावहारिक अनुभव से उनमें पत्राचार और संचार के साधनों के प्रति जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न हुई।तथा बच्चे आवश्यक सामुदायिक सेवा के कामकाज से परिचित हुए।
साथ ही स्कूल परिवार की ओर से पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को धन्यवाद कार्ड प्रदान किया। स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र राजपूत, निर्देशक मनोज खरे, प्राचार्या दीक्षा तिवारी, उप प्राचार्य श्वेता वोहरा व शिक्षको ने पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को बहुमूल्य समय व जानकारी प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया।
हरिशंकर बेन


