देखिए VIDEO बच्चो ने क्या कहा
रीठी तहसील के शासकीय माध्यमिक शाला मुहास के छात्रों ने शिक्षकों पर लगाया मारपीट और समय पर शाला ना आने के आरोप। छोटे बच्चों का कहना है कि सतीश सर जमकर मारपीट करते हैं।
समय पर शिक्षक स्कूल नहीं आते।बच्चों का कहना है कि 11:00 बजे तक शिक्षक स्कूल पहुंचते हैं। बच्चों ने बताया कि उन्हें शाला आने में डर लगता है। बच्चों का यह भी कहना है कि शिक्षकों के समय पर स्कूल ना आने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अंशुमान बर्मन


