रिपोर्टर सीमा कैथवास
— नपा कर्मियों को सातवां वेतनमान,एरियर्स,महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान हो: महेश वर्मा…..
नर्मदापुरम। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर पालिका कर्मचारी मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश अत्रे ने बताया है कि निश्चित समयावधि में शासन की कायाकल्प योजना के पालन में शहर की प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। तत्काल कार्य कराये जाने को लेकर पार्षद, पार्षद पति, देवर, पुत्र या अन्य रिश्तेदारों के द्वारा प्रतिनिधित्व के तहत कार्य को लेकर कर्मचारी अधिकारी पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है।गाली गलौज, झूमा झटकी, मारपीट की कोशिश कि जाती है। नगर पालिका में पार्षदों की जगह परिजनों द्वारा प्रतिनिधित्व जैसे कार्य पर रोक लगाई जावे और नगरपालिका अधिनियम के पालन में अयोग्य घोषित किया जावे। इस आशय का पत्र मजदूर संघ पूर्व में भी कलेक्टर महोदय को दे चुका है। इन दिनों नगरपालिका कि आर्थिक स्थिति ठीक है। विगत दिनों नगरपालिका के सीएमओ द्वारा सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा कि गयी थी व विश्वनीय सूत्रों से पता चला है कि नगरपालिका कि आर्थिक स्थिति अच्छी है। ऐसी स्थिति में होलिका जैसे महान पर्व कि गरिमा को समझते हुए सांतवे वेतनमान कि अंतिम किश्त व मंहगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान कर्मचारियों को किया जावे। कार्यालय कलेक्टर व नगरपालिका की आवक जावक शाखा में कर्मचारियों के हित संरक्षण में मांग पत्र दिये गये है
मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि कर्मचारियों के हित संरक्षण में माननीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने अपने जीवन का योगदान देकर भारतीय मजदूर संघ जैसा वट वृक्ष तैयार किया है हाकी के खेल में मेजर (दद्दा) ध्यानचंद ने देश का मान बढ़ाया है एवं सुरो के बेताज बादशाह मरहूम मोहम्मद रफी साहब ने देश की विभिन्न व क्षेत्रीय भाषाओं में सबसे ज्यादा गीत फिल्म सिने जगत में दिये है जिसमें राम भजन व अन्य भजन भी शामिल हैं कर्मचारी हित, खेल जगत, फिल्म सिने जगत में देश को गौरवान्वित करने वाली महान विभूतियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जावे ऐसी मांग भारत शासन से की है।


