• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

गुलवारा ओवरब्रिज के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त कर 48 घंटे के अंदर महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

by Manish Gautam Chiefeditor
February 25, 2024
in कटनी
0
गुलवारा ओवरब्रिज के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त कर 48 घंटे के अंदर महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर हेमन्त सिंह

कटनी : घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 23.02.24 को डायल 100 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुलवारा ओवर ब्रिज के पास हाईवे के किनारे काले रंग की बोरी के अंदर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव है जो बोरी के बाहर से उसका पेट दिख रहा है डायल 100 व थाना माधव नगर, चौकी झिंझरी का पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया जो बोरी के अंदर पैरा से लिपटा हुआ एक महिला का शव प्राप्त हुआ उक्त सूचना को तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी धानों को जानकारी देकर गुमशुगदी की जानकारी ली गई तभी थाना कोतवाली पुलिस के साथ रोशनी पटेल व उनका भाई प्रकाश पटेल मौके पर उपस्थित आये जिनसे शव की शिनाख्तगी कराई गई जिन्होने शव को अपनी माँ राधा पटेल पति स्व गोपी कृष्णा पटेल उम्र 47 साल नि.राजीव गाँधी वार्ड चौक खिरहनी थाना कोतवाली के रूप में पहचान की तथा मृतिका की पुत्री रोशनी पटेल ने बताया कि उसकी माँ राधा पटेल 3-4 दिन पहले घर से बिना बताये कही चली गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। उक्त मृतिका के शव का मौके पर एफ एस एल टीम व पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया मृतिका का चेहरा विकृत हालत में व शरीर में नीलेपन के निशान पाये गये है। शव का पी. एम. जिला अस्पताल कटनी से कराया गया। मृतिका के चेहरे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी वस्तु से कुचलकर हत्या करना प्रथम दृष्टया पाए जाने से धाना माधवनगर में अप.क्र. 130/24 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की तलाश के लिये टीम बनाकर जल्द से जल्द से आरोपी की धरपकड के निर्देश दिये जाए जो थाना प्रभारी माधवनगर द्वारा टीम लगाकर सीसीटीवी कैमरे व साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई दौरान विवेचना के मृतिका के परिजनों से पूछताछ दौरान पता चला कि अधारकाप के विकास निषाद का आना जाना मृतिका के घर में लगा रहता था विकास को मृतिका पुत्री रोशनी पटेल द्वारा फोन करने पर विकास का नंबर बंद आ रहा था। तथा मुखबिर से यह भी सूचना मिली कि जिस दिन से मृतिका गुमी है उस दिन से विकास निशाद व उसका दोस्त आकाश बर्मन अपने अपने घरों में नहीं आए। उक्त संदेहियों के तलाश के क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विकास निषाद तथा आकाश बर्मन दोनो अधारकाप में विकास के खेत में रुके है जो तत्काल उक्त स्थान पर पुलिस द्वारा दबिस दी गई दोनो विकास के खेत में उपस्थित मिले व पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ दौरान विकास ने बताया कि वह राधा बाई को पूर्व से जानता है। तथा उसके घर में आना जाना लगा रहता था। दिनांक 20/02/24 की शाम करीब 05/00-05/30 बजे राधा पटले को सिलेण्डर कनेक्शन अपडेट कराने उनके घर राजीव गाँधी वार्ड शास्त्री कालोनी से अपनी दो पहिया सी.डी डॉन में बैठाकर एस बी आई तिराहा लाया जहाँ उसका दोस्त आकाश बर्मन निवासी राजीव गाँधी वार्ड शास्त्री नगर का मिला जिसे साथ लेकर वे तीनो बस स्टेण्ड गैस एजेन्सी गये जहाँ समय अधिक होने से काम नहीं हुआ तब दोनो ने राधा बाई पटेल को विकास निषाद के खेत से ताजी सब्जी तोडकर देने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए जहां खेत के बीच में बनी मढ़िया (झोपडी) मे अन्दर जबरन लेटाकर बारी बारी बलात्कार करने की कोशिश की मृतिका द्वारा विरोध करने पर पहले आकाश ने मृतिका के चेहरे व शरीर में घूँसो एवं लातो से मारा और दोनो ने मृतिका के साथ बारी बारी करके जबरन बलात्कार किया जिससे मृतिका बेसुध सी हो गई मृतिका द्वारा जब उक्त दुश्कृत्य की रिपोर्ट पुलिस में लिखाने बोला गया तो दोनो ने मिलकर मृतिका को मारने का प्लान बनाया और मृतिका को जबरदस्ती अपनी गाडी में बीच में बैठाकर चक्की घाट के रास्ते से ट्रान्सपोर्ट नगर होते हुये इन्द्रानगर वाले रोड से उतरकर सुँघरहा शाहनगर वाली रास्ता निकल गये तथा सुघरहा गाँव के आगे दाहिने तरफ कच्ची रास्ता से सूनसान जंगल तरफ रोड से करीब तीन स मीटर अन्दर ले गये वहां मृतिका को उतारकर जमीन में पटक दिये दोनो ने वहीं पड़े पत्थरों से मृतिका के सिर व चेहरे पन पटक-पटक कर मृतिका की हत्या कर दिये। विकास ने आकाश बर्मन को गर्ग तिराहे के पास गली में छोडकर अपने खेन जाकर दो बडी बडी बोरियाँ (झाल) ली और उन बोरी के अंदर धान का पैरा व रस्सी भरकर अपनी गाडी में रखरकर सुँघर जंगल गया तथा जहां मृतिका की लाश बोरी में भरकर गाडी मे पीछे तरफ बाँधकर वापस इन्द्रानगर ओवरब्रिज होते हु गुलवारा ओवर ब्रिज के पहले रोड किनारे बने सूखे नाले पर बोरी से बंधी मृतिका की लाश को फेंक दिया।

अप.क्र.-130/24 धारा 302,201,364,341,120बी, 34 ताहि

आरोपी -1 – विकास निषाद पिता राकेश निषाद उम्र 26 साल निवासी अधारकाप शंकर मंदिर के पीछे

थाना कोतवाली

2- आकाश बर्मन पिता देवेन्द्र वर्मन उम्र 21 साल सा. रबड फैक्ट्री रोड राजीव गांधी वार्ड थाना कोतवाली

1- घटनास्थल जहां बलात्कार की घटना कारित की आरोपी विकास निषाद के खेत में बनी झोपडी के

नीचे अधारकाप थाना कोतवाली जिला कटनी 2- घटनास्थल जहा मृतिका का शव मिला गुलवारा ओवर ब्रिज के पास सडक किनारे सूखे नाले में थाना

माधवनगर जिला कटनी

3- घटनास्थल जहा हत्या की सुंगरहा के सुनसान जंगल मे थाना शाहनगर जिला पन्ना

जार- 2 छोटे व आला 01 बड़ा पत्थर

पुतली भूमिका – ढाणा प्रभारी माधवनगर मनोज गुप्ता, प्रभारी प्रभारी झिंझरी उनिमहंत जयसवाल, उनि अमिरन सिंह, उनि अरूणपाल उनि रिति चंदेल, सउनि संतोष सिंह, सउनि कैप्टन सिंह, प्र. आर ब्लुश, आशीष, आर. रवीन्द्र मणि, नीरज, अभय, राजेंद्र बेयर्न, चन्द्रेश, दिनेश से आर, अमित सिंह उपेन्द्र, अजय, विकास साइबर सेल के आर। प्रशांत की भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एक श्रद्धा भक्ति दीप वर्तमान के वर्धमान के नाम

एक श्रद्धा भक्ति दीप वर्तमान के वर्धमान के नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d