पुलिस की कार्रवाई-गांजा तस्करी करते दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दस किलो गांजा,दो पहिया वाहन,मोबाइल जब्त।
उमरिया- जिले के कोतवाली थाना की सिविल लाइन पुलिस चौकी ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो पहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार की रात सिविल लाइन पुलिस चौकी को मुखबिर की सूचना मिली कि दो पहिया में गांजा रखकर दो युवक मझगंवा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो पहिया वाहन की जांच शुरू की। और दोपहिया सवार युवक सुमित शुक्ला जयसिंह नगर 24 वर्ष,सिद्धार्थ मिश्रा मझगवां 26 वर्ष की जांच की। और युवकों से 10 पैकेट गांजा जप्त हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। दोनों युवक दो पहिया वाहन से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने युवकों से दो पहिया वाहन और मोबाइल को भी जब्त किया है। एसडीओपी नागेन्द्र सिंह सिविल लाइन पुलिस चौकी पुलिस दो पहिया वाहन की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एमपी 18 जेड ए 4069 को पकड़ा गया है। इसमें सुमित शुक्ला सिद्धार्थ मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लगभग लगभग 10 किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किया गया हैं। कार्यवाही की जा रही है।


