चौरई:- कतिया समाज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कतिया समाज संगठन के द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर का परिचय सम्मलेन एवं सामूहिक विवाह का आयोजन 24एवं 25फ़रवरी को चौरई के सरोज वाटिका लॉन मे होने जा रहा है इसी कड़ी मे चौरई के सजातीय बंधुओ द्वारा क्षेत्र मे निवासरत सजातीय बन्धुओ को आमंत्रित किया जा रहा है इसी कड़ी मे चौरई नगर मे आज आमंत्रण दिया गया इसमें क्षेत्रीय विधायक सुजीत सिंह चौधरी एवं कतिया समाज के सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है 24फ़रवरी को शोभायात्रा का नगर भ्रमण किया जायेगा एवं 25फरवरी को परिचय सम्मलेन का आयोजन होगा सामाजिक जनों मे सिरपत नायक सरद नायक संजय जावरे सनतकुमार बेलवंशी रुपेश जावरे अनिल सीगोतिया रघुवीर बेलवंशी विष्णु सिगोतिया मोहन राकेसिया पूनम सिगोतिया
धनेश नाग अंशुल नायक एवं सामाजिक जनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


