Crowdstrike कम्पनी में कार्यरत पूर्वी गुप्ता ( सेठिया ) ने कम्पनी के Best Indian performer की उपलब्धि हासिल करने के पश्चात Las Vegas ( U. S. A. ) में दिनांक – 22/02/2024 को आयोजित भव्य समारोह में कम्पनी के Top performer of the year – 2023-24 का खिताब हाशिल किया। विभिन्न देशों से आये हुए कम्पनी के Best performers से भरे हाल में कम्पनी के Top performer of the year 2023-24 के लिये पूर्वी गुप्ता का नाम एनांउन्स होते ही समूचा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा, मंच पर मेडल सेरेमनी के साथ ही पूर्वी गुप्ता के लिये कम्पनी की ओर से Miami, USA Holiday with immediate family Trip की भी घोषणा की गई।
पूर्वी गुप्ता श्री गहोई वैश्य पंचायत कटनी के भूतपूर्व सरपंच व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री सीताराम गुप्ता की पौत्र-वधू , श्री गहोई वैश्य वरिष्ठ संघ – कटनो के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार सेठिया एवं श्री गहोई वैश्य वनिता समिति कटनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व श्री गहोई वैश्य एकता मण्डल कटनी की वरिष्ठ सक्रिय सदस्य श्रीमती साधना सेठिया की पुत्रवधु, A. K. C. कोचिंग क्लासेज कटनी के संचालक स्वप्निल सेठिया ( स्वप्निल सर ) की अनुजवधू तथा Enterprise Lead – south East Asia ( Sears co. Pune ) सारंग सेठिया की पत्नि हैं।
समस्त परिवार व सामाजिक बन्धु – बान्धवों ने पूर्वी गुप्ता की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुये ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।


