कटनी (22 फरवरी) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू रूप से संचालन और परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करनें के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा कलेक्टर ने अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अभय जैन जिला शिक्षा केन्द्र कटनी को प्राधिकृत अधिकारी सह नोडल अधिकारी बनाया है।


