• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

नगर पालिका में सीएमओ से पार्षद पति द्वारा अभद्र व्यवहार सहित गाली गलौज पर दर्ज हुआ मामला,मचा हड़कंप ,पार्षद पति पर एफआईआर दर्ज से मचा हड़कंप, नपा अध्यक्ष सहित पार्षदगण थाने पहुंचे…वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
February 20, 2024
in Uncategorized
0
नगर पालिका में सीएमओ से पार्षद पति द्वारा अभद्र व्यवहार सहित गाली गलौज पर दर्ज हुआ मामला,मचा हड़कंप ,पार्षद पति पर एफआईआर दर्ज से मचा हड़कंप, नपा अध्यक्ष सहित पार्षदगण थाने पहुंचे…वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद में पिछले कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है जहां नगर पालिका में जनता से टैक्स वसूली के मामले में गबन संबंधी जांच चल रही है।इससे पूर्व नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी का मामला विधानसभा तक गूंज चुका है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार दोपहर को नगर पालिका कार्यालय में रामजी बाबा मेले की बैठक के उपरांत नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे से पार्षद पति सेठी चौकसे द्वारा गाली गलौज सहित अभद्रता का मामला भी गर्मा गया, जब सीएमओ संबंधित की एफआईआर दर्ज कराने सिटी कोतवाली थाने पहुंच गए । इसके बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया और देखते ही देखते नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल,विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित पार्षदगण, उनके परिजन सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240220-WA0035.mp4

इस दौरान मामले को समझौते के तहत निपटने का प्रयास भी किया गया। इस बीच सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सेठी उर्फ जयप्रकाश चौकसे के खिलाफ धारा 294, 353,186, 506 के बीच मामला दर्ज कर लिया गया। इसके उपरांत पार्षद पति एवम पूर्व पार्षद सेठी जयप्रकाश चौकसे द्वारा भी सिटी कोतवाली में सीएमओ द्वारा अभद्रता किए जाने को लेकर आवेदन दिया गया। इस घटना को लेकर सीएमओ नवनीत पांडे ने बताया कि नगर पालिका में पार्षद कंचन चौकसे के पति सेठी उर्फ जयप्रकाश चौकसे ने सेठानी घाट धर्मशाला में एक दुकान को लेकर मुझ पर दबाव बनाते हुए मुझसे अभद्रता और बहस करते हुए गाली गलौज की। सीएमओ ने बताया कि सेठानीघाट धर्मशाला के नीचे की दुकान क्र 01 जिसे माननीय न्यायालय द्वारा मुन्नालाल गढ़वाल के वारसान राजेश गढ़वाल के नाम से दिये जाने हेतु आदेश पारित किए गए हैं । माननीय न्यायालय के आदेश परिपालन में संबंधित हिमांशु मिश्र (विनोद चौकसे) को दुकान कमांक 01 रिक्त करने हेतु कार्यालयीन पत्र क्रमांक 5439 दिनांक 10-10-2023 को नोटिस जारी किया गया है। उक्त दुकान की फाइल पर मुझसे पुरानी तारीख में आवंटन पत्र पर हस्ताक्षर करने हेतु पार्षद पति सेठी उर्फ जयप्रकाश चौकसे द्वारा अनावश्यक दबाव डाला जाने पर मेरे द्वारा उक्त फाईल पर पुरानी तारीख पर हस्ताक्षर न किए जाने को लेकरं दिनांक 20-02-2024′ को संत शिरोमणी श्री रामजी बाबा मेला 2024 की पार्षद बैठक के पश्चात् नगर पालिका परिसर में मेरे साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौच करते हुए आक्रोश से हमला करने हेतु मुझे मारने जैसी स्थिति में मेरी ओर बढ़ने लगे। जिस पर उपस्थित मीडिया एवं जनसामान्य द्वारा उन्हें रोका गया। उस दौरान मीडियाकर्मी किसी अन्य विषय पर मुझसे बाइट ले रहे थे, वहां पर भी अवरोध उत्पन्न किया गया। दूसरी तरफ पूर्व पार्षद सेठी उर्फ जयप्रकाश चौकसे का कहना रहा कि सीएमओ कार्यालय में कुर्सी पर नहीं बैठते हैं। जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हमें चक्कर लगाने पड़ते हैं। सीएमओ अभद्र व्यवहार करते हैं मेरी पत्नी सहित महिला पार्षदों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं और अनर्गल आरोप लगाते हैं। सेठानी घाट पर मेरी दुकान के विषय में मेरे द्वारा कोर्ट के परिपालन में पत्र लिखने का आग्रह किया गया था, परन्तु विषय को गलत दिशा में ले जाया गया है। मेरे द्वारा कोई गाली गलौज नही की गई है। दूसरी तरफ नगर पालिका में इस घटना के बाद यह बात भी चर्चा में आ गई है कि नगर पालिका में कुछ पार्षद पतियों का हस्तक्षेप काफी बढ़ा हुआ है। जिसके हस्तक्षेप के कारण नगर पालिका में आए दिन कर्मचारी और पार्षदों के बीच वाद विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है। पूर्व में तो कर्मचारी संघ ने पार्षद पतियों के अनावश्यक हस्तक्षेप को लेकर आवेदन भी दे चुके हैं। फिलहाल नर्मदापुरम सीएमओ नवनीत पांडे से पार्षद पति एवं पूर्व पार्षद सेठी जयप्रकाश चौकसे द्वारा अभद्र व्यवहार, गाली गलौज के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से मामला गर्मा गया है। वही नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का कहना रहा कि नगर पालिका में ऐसी घटना होना ठीक नहीं है। जिसकी भी गलती हो उसे सामंजस्य बनाना चाहिए। वैसे भी सीएमओ साहब के डेढ़ साल पूर्ण हो गए हैं। उनके द्वारा स्थानांतरण के लिए आवेदन भी दे दिया गया है। हम चाहते हैं कि वह सम्मान पूर्वक यहां से विदा हो। उन्हे पार्षदों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खुलेआम लग रहे रहे शराब के जाम , प्रशासन का नहीं खौफ

खुलेआम लग रहे रहे शराब के जाम , प्रशासन का नहीं खौफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d