रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
24 फरवरी 2024 को होने वाली पटवारियों की काउंसलिंग के संबंध में सोमवार को जिला योजना भवन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित तिथि से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधितों को काउंसलिंग की जानकारी प्रदान करते हुए पावती सुरक्षित रखें। संबंधितों को काउंसलिंग की जानकारी प्रदान करना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करें। बैठक में कलेक्टर ने अभिलेखों का सत्यापन, प्रमाण पत्रों की जांच आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान संबंधितों को प्रशिक्षण की तिथि एवं स्थान से भी अवगत कराएं। बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh


