रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में विकासखंड पिपरिया जिला नर्मदापुरम में समस्त किसान एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी दी थी जिसमें 3100 रुपए प्रति कुंटल धान 2700 रुपए प्रति कुंटल गेहूं ,कृषि मित्र योजना के अंतर्गत किसानों के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने जैसी बात एवं किसानों के खेत में सड़क पहुंचने की बात कही थी । चुनाव के दो महीने बाद भी मोदी की गारंटी पूरी नहीं होने पर जिले के किसान आक्रोशित हैं एवं आंदोलन के लिए मजबूर हैं। इन्हीं मांगों को लेकर पिपरिया में बैठक संपन्न हुई और राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष शिवराज राजोरिया, महेश उपाध्याय , सचिन शर्मा ,
विनोद चौरसिया , केशव भैया फौजी , श्रीकांत चौधरी एवं प्रदेश मंत्री रमाकांत मीना सहित अन्य पदाअधिकारी उपस्थित रहे । उक्त मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को मुख्यमंत्री नाम पर दिया गया । देश के मंदार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे। किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी। हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते जैसे नारे लगाए गए।


